IND vs NZ: 10 विकेट या 107 रन, कौन मारेगा बाजी, बेंगलुरु टेस्ट का पांचवा दिन दोनों टीमों के लिए होगा काफी रोमांचक
खेल के अंतिम दिन न्यूजीलैंड टीम को मैच जीतने के लिए 107 रन बनाने हैं, जबकि मेजबान को 10 विकेट लेने हैं।
अद्यतन - Oct 19, 2024 6:35 pm

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। खेल के कुछ ओवर पहले भारतीय टीम की दूसरी पारी 462 रन पर समाप्त हो गई। इस तरह न्यूजीलैंड के सामने यह मैच जीतने के लिए 107 रनों का लक्ष्य है।
बता दें कि, इस मैच में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 46 रन बनाए थे। टीम की ओर से पहली पारी में ऋषभ पंत ने 20 रनों का योगदान दिया था, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 13 रन बनाए थे। इसके बाद न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 402 रन बनाए। टीम की ओर से रचिन रवींद्र ने 13 चौके और चार छक्कों की मदद से 134 रन बनाए। रचिन रवींद्र के अलावा Devon Conway ने 91 रनों की पारी खेली, जबकि Tim Southee ने 65 रन बनाए।
टीम इंडिया की ओर से कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज ने दो विकेट हासिल किए। इसके बाद मेजबान ने अपनी दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 462 रन बनाए। टीम की ओर से युवा खिलाड़ी सरफराज खान ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत 99 रन पर आउट हो गए। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।
ऋषभ पंत इस बात से काफी निराश नजर आए कि वो शतक बनाने से सिर्फ एक रन से चूक गए। विराट कोहली ने 70 रनों की पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यशस्वी जायसवाल ने 35 रनों की पारी खेली। केएल राहुल ने एक बार फिर सभी को निराश किया और 12 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। रवींद्र जडेजा ने पांच रन जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 15 रनों की पारी खेली।
न्यूज़ीलैंड को मैच जीतने के लिए 107 रन बनाने हैं
खराब रोशनी की वजह से खेल को जल्द समाप्त करना पड़ा। पहले टेस्ट के खेल के अंतिम दिन न्यूजीलैंड टीम को मैच जीतने के लिए 107 रन बनाने हैं, जबकि मेजबान को 10 विकेट लेने हैं। दोनों ही टीमों के लिए अंतिम दिन काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। फिलहाल देखना यह है कि इस पहले टेस्ट को कौनसी टीम अपने नाम करती है।
Very important that India remain calm tomorrow. That was a DRS taken on pure emotions & high adrenaline. #INDvNZL
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) October 19, 2024
🎥 WATCH
Maiden Test Ton: Super Sarfaraz Khan's scintillating 150(195) 👌👌#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) October 19, 2024
A century in such a crucial time feels so special! Well done @sarfarazkhan977
— Anil Kumble (@anilkumble1074) October 19, 2024
Highest run rates in a 450-plus Test innings for India
4.64 – 462 (99.3) vs NZ, Bengaluru, 2024
4.61 – 482 (104.3) vs NZ, Auckland, 1990
4.58 – 495 (108) vs WI, Mumbai WS, 2013
4.52 – 474 (104.5) vs AFG, Bengaluru, 2018
4.50 – 600 (133.1) vs SL, Galle, 2017#INDvNZL #SarfarazKhan pic.twitter.com/t0DfF57q8e— JISPORTS (@ImooJadeed) October 19, 2024
Murali Karthik, the moment India took a lead #INDvNZL pic.twitter.com/PkogoJr4ny
— Pytyush (@CalmRanjan) October 19, 2024
We need 3 wickets under 10 runs to make this game open,
And Bumrah will be the man to do it.
Ashwin will join soon.#INDvNZL— Aashutosh Tiwari (@Aashuto86540490) October 19, 2024
Kl Rahul #INDvNZL pic.twitter.com/pDJhoVOLQZ
— Cric SPI (@TechA2ZOfficial) October 19, 2024
KL Rahul Bhai tum kya loge Indian cricket se sanyas lene ke liye……meri jaan lo lekin is pyari team ko baksh do🙏🙏#INDvNZL
— Harsh (@Harsh_ICT) October 19, 2024
Indian Cricket Fans:
Afternoon: Rain, Rain Go Away!
Tomorrow: Rain Rain Come Again!#INDvNZL
— Nandhini subramanian (@Nandhinisp) October 19, 2024