NZ vs PAK, 2nd T20I आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा New Zealand vs Pakistan New Zealand के बीच का मैच?

NZ vs PAK, 2nd T20I Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

न्यूजीलैंड 14 जनवरी को ऑकलैंड में 5 मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा।

NZ vs PAK (Photo Source: Getty Images)
NZ vs PAK (Photo Source: Getty Images)

NZ vs PAK, 2nd T20I Match Prediction: पाकिस्तान की टीम इस वक्त न्यूजीलैंड दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मैच (12 जनवरी) कल ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला गया, जहां मेजबान टीम ने 46 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है।

अब सीरीज का दूसरा टी-20 मैच कल हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। कीवी टीम इस मैच को जीतकर अपने विनिंग स्ट्रीक को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं पाकिस्तान टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर सीरीज को बराबर करने पर होगी

NZ vs PAK 2024 Match Details: मैच डिटेल्स

मुकाबले जानकारी
मैच New Zealand vs Pakistan,2nd T20I
वेन्यू सेडॉन पार्क, हैमिलटन
तारीख और समय रविवार, जनवरी 14, 11:40 AM
Live Broadcast and Streaming Details Amazon Prime app

NZ vs PAK Pitch Report पिच रिपोर्ट:

Seddon Park, Hamilton: सेडॉन पार्क की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार रहती है। यहां बल्लेबाज अक्सर गेंदबाजों के खिलाफ हावी नजर आते हैं और बड़े शॉट खेलने से हिचकिचाते नहीं। मैदान की आउटफील्ड काफी तेज है और अच्छी टाइमिंग के चलते गेंद आसानी से सीमा रेखा के पार पहुंच सकती है, क्योंकि बाउंड्री उतनी बड़ी नहीं हैं। हालांकि, तेज गेंदबाज शुरुआती ओवर्स में पिच से फायदा उठा सकते हैं।

NZ vs PAK Head-to-Head Record: हेड टू हेड रिकॉर्ड

कुल खेले गए मैच 35
न्यूजीलैंड जीता 14
पाकिस्तान जीता 20
नो रिजल्ट 01

NZ vs PAK Probable Playing XI: संभावित प्लेइंग 11:

न्यूजीलैंड (New Zealand):

फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, बेन सियर्स

पाकिस्तान (Pakistan):

मोहम्मद रिजवान, सैम अयूब, बाबर आजम, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, आजम खान (विकेटकीपर), आमेर जमाल, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी (कप्तान), अब्बास अफरीदी, हारिस रऊफ

NZ vs PAK Probable Top Performers संभावित टॉप परफॉर्मर्स

संभावित बेस्ट बल्लेबाज: फिन ऐलेन

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने पहले टी 20 में अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी। उन्होंने शाहीन अफरीदी के एक ओवर में 26 रन बटोरे थे। ऐसे में उनकी कोशिश यही रहेगी कि वो दूसरे टी-20 मैच में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाएं।

संभावित बेस्ट गेंदबाज: टिम साउदी

न्यूजीलैंड के अनुभवी और दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी ने अपनी टीम के लिए इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 25 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वो दूसरे मैच में भी इसी तरह का प्रदर्शन करना चाहेंगे।

close whatsapp