श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में नंबर-3 पर बल्लेबाजी को लेकर श्रेयस अय्यर ने कही यह बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में नंबर-3 पर बल्लेबाजी को लेकर श्रेयस अय्यर ने कही यह बात

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

Shreyas Iyer. (Photo Source: Twitter)
Shreyas Iyer. (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है। रोहित शर्मा की टीम ने लगातार तीसरी सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। श्रीलंका ने 27 फरवरी को आखिरी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 147 रनों का लक्ष्य दिया था। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने अपने सलामी बल्लेबाजों को जल्दी खो दिया।

हालांकि, विराट कोहली के स्थान पर बल्लेबाजी करने आए दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने टीम को संभाला और महज 45 गेंदों में 9 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 73 रनों की आतिशी पारी खेली। अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली और तीनों मैचों में 174.36 के स्ट्राइक रेट से कुल 204 रन बनाये जिसके लिए इस 27 वर्षीय खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली को आराम दिया गया था इसलिए श्रेयस ने इस सीरीज में नंबर-3 पर बल्लेबाजी की। अय्यर ने इस स्थान पर बल्लेबाजी करने का अनुभव साझा करते हुए बताया कि टी-20 में तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने से अपनी पारी को गति देने का पर्याप्त समय मिलता है।

मुझे मैच को खत्म करना पसंद है- श्रेयस अय्यर

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने टाइम्स नाउ पर बताया, “टी-20 फॉर्मेट में टॉप-3 के बल्लेबाज ही अपनी पारी की योजना काफी अच्छी तरह से बना सकते हैं। यदि आप निचले क्रम में बल्लेबाजी करो तो आपके पास समय नहीं होता और आपको पहली गेंद से ही तेज रन बनाने होते हैं। अगर मुझे व्यक्तिगत रूप से बताना हो तो मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान तीसरा नंबर है”

अय्यर ने कहा, “मैं खुद से और न ही टीम के कोचों से कोई उम्मीद नहीं रख रहा हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि टीम में काफी प्रतिस्पर्धा है और सभी खिलाड़ी आपको मैच जिताने में सक्षम हैं। निजी तौर पर मैं हर लम्हे और मौके का लुत्फ उठाना चाहता हूं जो मुझे मिलेगा। मुझे मैच को खत्म करना पसंद है और मैं पिच पर हमेशा इसी मानसिकता के साथ उतरता हूं।”

close whatsapp