ODI World Cup 2023 1st Semi-Final: न्यूजीलैंड टीम से ड्रिंक मांग कर पीने लगे Virat Kohli, देखें मैच का वीडियो हाईलाइट्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023 1st Semi-Final: न्यूजीलैंड टीम से ड्रिंक मांग कर पीने लगे Virat Kohli, देखें मैच का वीडियो हाईलाइट्स

मैच में कोहली ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली है।

India vs New Zealand (Image Credit- Twitter X)
India vs New Zealand (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच आज 15 नवंबर, बुधवार को मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में मुंबई की गर्मी को जानने के बावजूद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

तो वहीं मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक मजबूत लक्ष्य न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा है। हालांकि, मैच के दौरान तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें भारतीय पारी के दौरान, न्यूजीलैंड टीम के लिए लाई गई ड्रिंक को मांग कर पीते हुए देखा जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

देखें विराट कोहली की ये वायरल वीडियो

 

भारत बनाम न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल- 1, पहली पारी का हाल

तो वहीं आपको मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो इस मैच में टीम इंडिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम सही साबित हुआ। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए।

दूसरी ओर, भारत की ओर से कोहली ने रिकाॅर्ड (117) 50वां शतक भी जमाया और वह वर्ल्ड कप के एक सीजन में (711) सबसे ज्यादा रन बने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इसके अलावा मैच में श्रेयस अय्यर (105 रन, 70 गेंद) ने भी तूफानी शतक लगाया।

तो वहीं कीवी टीम की गेंदबाजी के बारे में बात करें तो टीम साउदी को सर्वाधिक 3 विकेट मिले, तो ट्रेंट बोल्ट को 1 विकेट मिला। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या न्यूजीलैंड भारत से मिले 398 रनों के लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं?

ये भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में बन सकते हैं ये खास रिकाॅर्ड

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?