ODI World Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने काफी शानदार तरीके से टीम होटल में मनाया जश्न - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने काफी शानदार तरीके से टीम होटल में मनाया जश्न

वनडे वर्ल्ड कप में अभी तक भारत और पाकिस्तान के बीच आठ मैच खेले गए हैं और सभी 8 मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान को हराया है।

Gigantic Cake For Indian Team Victory Against Pakistan (Pic Source-Twitter)
Gigantic Cake For Indian Team Victory Against Pakistan (Pic Source-Twitter)

14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शानदार मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यही नहीं वनडे वर्ल्ड कप में अभी तक भारत और पाकिस्तान के बीच आठ मैच खेले गए हैं और सभी 8 मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान को हराया है।

अभी तक वनडे वर्ल्ड कप में एक बार भी भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं हारा है। पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को मैच जीतने के बाद होटल में भी टीम का काफी अच्छी तरह से स्वागत किया गया और सभी खिलाड़ियों ने धूमधाम से इस जीत को सेलिब्रेट किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि टीम के होटल में एक काफी बड़ा केक भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए बनाया गया था।

https://twitter.com/V1shwas_/status/1713399788614594706

बता दें, भारतीय टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था जबकि दूसरे मैच में उन्होंने अफगानिस्तान को करारी मात दी थी। पाकिस्तान के खिलाफ टीम ने 7 विकेट से मैच अपने नाम किया।

रोहित शर्मा ने अपनी टीम के लिए खेली जबरदस्त पारी

पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। टीम की ओर से कप्तान बाबर आजम ने 58 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। उनके अलावा मोहम्मद रिजवान ने 49 रनों का योगदान दिया था। इमाम उल हक ने 36 रन बनाए थे। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा सभी ने दो-दो विकेट हासिल किए थे।

जवाब में भारत ने 192 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में छह चौके और छह छक्कों की मदद से 86 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 53* रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने 6 ओवर में 36 रन देखकर दो विकेट झटके जबकि हसन अली ने एक विकेट हासिल किया। अब भारत को अपना अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 19 अक्टूबर को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेलना है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?