वर्ल्ड कप 2023: छक्का जड़ने के बाद क्यों अंपायर को अपने डोले-शोले दिखा रहे थे हिटमैन? खुद किया खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप 2023: छक्का जड़ने के बाद क्यों अंपायर को अपने डोले-शोले दिखा रहे थे हिटमैन? खुद किया खुलासा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस समय बल्ले से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

Rohit-Sharma. (Photo Source: Twitter)
Rohit-Sharma. (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस समय बल्ले से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अफगानिटीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस समय बल्ले से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।स्तान के खिलाफ शतक जड़ने के बाद उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमकर पीटा। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ रोहित ने वनडे क्रिकेट में 300 छक्के का आंकड़ा भी पार किया।

रोहित ने टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 42.5 ओवरों में 191 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया। वहीं बल्लेबाजी के दौरान रोहित ने 63 गेंदों पर छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 86 रनों की पारी खेली। इस पारी ने भारत के रन-चेज़ को आसान बना दिया और 2011 के वर्ड चैंपियन ने सात विकेट और 117 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।

अपने डोले-शोले वाले सेलिब्रेशन को लेकर रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा

मैच में रोहित शर्मा को इतनी आसानी से चौके-छक्के लगाते देख मैदान में मौजूद अंपायर भी हैरान रह गए। मैच के दौरान एक छक्का जड़ने के बाद रोहित अंपायर को अपने डोले शोले दिखाते नजर आए। कप्तान के इस अनोखे सेलिब्रेशन को देखकर हर कोई हैरान था। जब मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने उनसे इस बारे में पूछा तो हिटमैन ने एक अनोखा किस्सा सुनाया।

बीसीसीआई टीवी पर अपलोड हुए वीडियो में रोहित ने हार्दिक के साथ बातचीत के दौरान बताया कि, “अरे वो (इरास्मस) मुझसे पूछ रहा था कि इतना लंबा छक्का कैसे मारते हो? ये वहां बल्ले में कुछ है? मैंने बोला बल्ले में नहीं भाई पावर है।”

https://twitter.com/TrendsRohit/status/1713406968432603150?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1713406968432603150%7Ctwgr%5Ef909cdbbedb095c70cbbba15637cd28ed8fe7dc9%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Fodi-world-cup-2023-rohit-sharma-reveals-story-behind-viral-bicep-flexing-gesture-to-umpire-during-ind-vs-pak%2F

वहीं, भारत-पाकिस्तान मुकाबले की बात करें तो रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। जबकि पाकिस्तानी टीम को वर्ल्ड कप 2023 में पहली हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा भारतीय टीम ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड आठवीं बार हराया है. पाकिस्तानी टीम वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को कभी हरा नहीं पाई है।

यह भी पढ़ें  :रोहित शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों का अपमान किया है- शोएब अख्तर

close whatsapp