ODI World Cup 2023, NZ vs BAN आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा New Zealand vs Bangladesh के बीच का मैच?

ODI World Cup 2023: Match-11, NZ vs BAN Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच 

वर्ल्ड कप 2023 का 11वां मुकाबला न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच 13 अक्टूबर को खेला जाएगा।

NZ vs BAN (Photo Source: X/Twitter)
NZ vs BAN (Photo Source: X/Twitter)

NZ vs BAN Match Prediction: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 11वां मुकाबला न्यूजीलैंड (New Zealand) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच खेला जाएगा। बांग्लादेश को पिछले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 137 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 364 रन बोर्ड पर लगाए थे। जो रूट ने (82 रन) और डेविड मलान ने (140 रन) की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली थी।

महेदी हसन ने सर्वाधिक 4 विकेट लिया था, वहीं शोरिफुल इस्लाम के नाम 3 विकेट शामिल रहे थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश 48.2 ओवरों में 227 रनों पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश के लिए मुश्फिकुर रहीम ने (51 रन) और लिटन दास ने (76 रन) की सर्वाधिक पारी खेली थी।

नीदरलैंड्स के खिलाफ पिछले मैच में न्यूजीलैंड ने 99 रनों से जीत दर्ज की थी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 327 रन बोर्ड पर लगाए थे। कप्तान टॉम लैथम ने (53 रन), रचिन रवींद्र (51 रन) और विल यंग ने (70 रन) की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली थी।

आर्यन दत्त, पॉल वैन और रोलेफ वैन डर मेरवे के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे थे। नीदरलैंड्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 46.3 ओवरों में 223 रनों पर ऑलआउट हो गई। कीवी गेंदबाज मिचेल सैंटनर ने 10 ओवर में 59 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया था। वहीं मैट हेनरी के नाम 3 विकेट शामिल रहे थे।

(NZ vs BAN) मैच जानकारी (Match Details):

मैच- न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, वर्ल्ड कप 2023, 11वां मैच

दिन और समय- 13 अक्टूबर, दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार)

जगह- एमए. चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक, चेन्नई

लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

(NZ vs BAN) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

एमए. चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक के पिच की सतह काफी ज्यादा धीमी है। जिसके चलते यहां स्पिनरों को काफी ज्यादा मदद मिलती है। इस पिच पर बल्लेबाजों को भी अच्छी मदद मिलते हुए नजर आएगी। इस पिच पर टॉस जीतकर टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 237 रन है।

(NZ vs BAN) न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड:

मैच- 41

न्यूजीलैंड- 30

बांग्लादेश- 10

नो रिजल्ट- 1

(NZ vs BAN) न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

न्यूजीलैंड (New Zealand):

डेवोन कॉनवे, विल यंग, केन विलियम्सन (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्गुय्सन, ट्रेंट बोल्ट

बांग्लादेश (Bangladesh):

लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हर्दोय, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान

यहां देखें- New Zealand (NZ) vs Bangladesh (BAN) Live Score

(New Zealand vs Bangladesh Match Prediction) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Best Performers):

(NZ vs BAN Match Prediction) संभावित बेस्ट बल्लेबाज:

डेवोन कॉनवे:

डेवोन कॉनवे ने नीदरलैंड्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में 40 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रनों की पारी खेली थी। डेवोन कॉनवे बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में बड़ी और शानदार पारी खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

(NZ vs BAN Match Prediction) संभावित बेस्ट गेंदबाज:

मिचेल सैंटनर:

मिचेल सैंटनर ने नीदरलैंड्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में 10 ओवर में 59 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया था। मिचेल सैंटनर बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में भी शानदार खेल बरकरार रखते हुए नजर आएंगे।

(NZ vs BAN Match Prediction) कौन जीतेगा मैच-

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतेगी।

यहां देखें – NZ vs BAN Dream 11 Prediction,

 

close whatsapp