IPL 2024: Match-21, LSG vs GT Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
आईपीएल 2024 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच 7 अप्रैल को इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा।
अद्यतन - Apr 6, 2024 5:35 pm

प्रीव्यू (Preview):
आईपीएल 2024 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स 3 मैच में 2 जीत और 4 अंकों के पॉइंट्स टेबल में चौथे और गुजरात टाइटंस 4 मैच में 2 जीत और 4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।
गुजरात टाइटंस को पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बोर्ड पर लगाए थे। जवाब में पंजाब किंग्स ने 1 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया था।
दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 28 रनों से जीत दर्ज की थी। लखनऊ सुपर जांयट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 19.4 ओवरों में 153 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
मैच जानकारी (Match Details):
| Match | Details |
| Match | Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans, Match- 21 |
| Venue | Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, Lucknow |
| Date and Time | 7 April, Sunday, 7:30 PM IST |
| Live Broadcast and Streaming Details | Star Sports Network & Jio Cinema App |
पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
इकाना की पिच आमतौर पर काफी ड्राई रहती है। इससे स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है और चेज करना मुश्किल हो जाता है। बल्लेबाजों को शुरुआत के ओवर्स में मदद मिलेगी लेकिन बाद में स्पिनर्स को पिच से मदद मिलेगी। कप्तान यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 152 रन है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Records):
| Matches Played | 4 |
| Lucknow Super Giants Won | 0 |
| Gujarat Titans Won | 4 |
| No Result | 0 |
संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XIs):
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG):
क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (कप्तान व विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोणी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, मयंक यादव, एम. सिद्धार्थ
गुजरात टाइटंस (GT):
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), केन विलियमसन, साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा
संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter of the Match):
क्विंटन डी कॉक ने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 56 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्के की मदद से 81 रनों की पारी खेली थी। क्विंटन डी कॉक गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।
संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Bowler of the Match):
मयंक यादव ने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी मयंक यादव शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।
कौन जीतेगा आज का मैच (Today’s Match Prediction):
सिनैरियो 1
लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 40-50
पहली पारी का स्कोर- 170-180
लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 50-60
पहली पारी का स्कोर- 180-190
गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की