शाहीन शाह अफरीदी ने रच दिया इतिहास, इस उपलब्धि को सबसे तेज किया हासिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

शाहीन शाह अफरीदी ने रच दिया इतिहास, इस उपलब्धि को सबसे तेज किया हासिल

शाहीन शाह अफरीदी ने बांग्लादेश के Tanzid Hasan का विकेट अपने नाम किया और यह उपलब्धि हासिल की।

Shaheen Afridi (Photo Source: Getty Images) शाहीन अफरीदी
Shaheen Afridi (Photo Source: Getty Images)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 31वां मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

इस मुकाबले में पाकिस्तान के बेहतरीन तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 100 वनडे विकेट लेने वाले वो सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 51 वनडे मुकाबले में यह कीर्तिमान हासिल किया। इससे पहले यह रिकार्ड ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के नाम था जिन्होंने 52 वनडे मैच में 100 विकेट हासिल किए थे।

शाहीन शाह अफरीदी ने बांग्लादेश के Tanzid Hasan का विकेट अपने नाम किया और यह उपलब्धि हासिल की। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड है। शाहीन शाह अफरीदी ने अभी तक वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की है और कई लोग उनकी गेंदबाजी के फैन है।

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक पाकिस्तान ने 6 मैच खेले हैं जिसमें से दो में उन्होंने जीत दर्ज की जबकि चार में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, बांग्लादेश ने अभी तक कि टूर्नामेंट में छह मुकाबले खेले हैं जिसमें से एक में टीम ने जीत दर्ज किया जबकि 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

पाकिस्तान इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की अंक तालिका में सातवें पायदान पर है जबकि बांग्लादेश 9वें स्थान पर। दोनों में से जो भी टीम इस मैच को हारेगी वो पूरी तरह से आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी निराशाजनक रहा है लेकिन इस मुकाबले को वो जरूर अपने नाम करना चाहेगी।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?