World Cup 2023: तमीम इकबाल को बांग्लादेशी टीम से बाहर करने वाला खिलाड़ी अब खुद हुआ चोटिल, टूर्नामेंट से हो सकता है बाहर!
आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा।
अद्यतन - सितम्बर 29, 2023 7:45 अपराह्न

ICC ODI World Cup 2023: आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बाकी रह गया है। यह टूर्नामेंट भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच खेला जाएगा। 45 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 48 मैच खेले जाएंगे। मेगा टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले सभी टीमें वार्म अप मैच खेलेगी।
इन सब के बीच बांग्लादेश की टीम को बड़ा झटका लगा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश टीम का कप्तान वार्म अप मैच से ठीक पहले फुटबॉल खेलते हुए चोटिल हो गया है। चोट की वजह से इस टीम के कप्तान दोनों वार्म अप मैच नहीं खेल पाएंगे। साथ ही में खबर ये भी है कि वो टूर्नामेंट के पहले मैच से भी बाहर हो सकते हैं।
फुटबॉल खेलते हुए चोटिल हुआ बांग्लादेश का कप्तान
वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम की टेंशन बढ़ गई हैं। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले चोटिल हो गए हैं। शाकिब अल हसन फुटबॉल खेलते हुए चोटिल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन वर्ल्ड कप के दोनों वार्मअप मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप के पहले मैच से भी बाहर हो सकते हैं।
इस खिलाड़ी को सौंपी गई कप्तानी
बांग्लादेशी टीम अपना पहला वार्म-अप मैच श्रीलंका के खिलाफ खेल रही है। इस मैच के लिए शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) की जगह स्पिन ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज टीम की कप्तानी कर रहे हैं। अगर शाकिब अल हसन टूर्नामेंट के पहले मैच से भी बाहर होते हैं तो वहां भी मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो मेहदी हसन मिराज पहली बार वर्ल्ड कप में कप्तानी करेंगे।
World Cup 2023 के लिए बांग्लादेश की टीम:
शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो (उपकप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान , हसन महमूद, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब
यह भी पढ़े : रिंकू सिंह के बल्ले से फिर आएगा रनों का तूफान