बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की, लिटन दास की हुई वापसी

बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की, लिटन दास की हुई वापसी

इस समय दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है।

Litton Das (Image Credit- Twitter X)
Litton Das (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस समय ऑलफाॅर्मेट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। तो वहीं, इस समय दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। इस बीच बांग्लादेश ने 2 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है।

बोर्ड ने इस वनडे सीरीज के लिए अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को वापिस टीम में लिया है। साथ ही इस टीम में पांच बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, क्योंकि हाल में ही महमूदुल्लाह व मुशफिकर रहीम ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

मुख्य चयनकर्ता गाजी अशरफ हुसैन ने कहा कि दास को बांग्लादेश के टी20 कप्तान के रूप में उनकी हाल ही में नियुक्ति के कारण एक और वनडे मौका दिया गया है। बता दें कि दिसंबर 2023 में न्यूजीलैंड और दिसंबर 2024 में वेस्टइंडीज के दौरे के बीच, 8 वनडे मैचों में सिर्फ 35 रन बनाने के बावजूद दास को टीम में वापिस लाया गया है। इस प्रदर्शन के चलते दास चैंपियंस ट्राॅफी 2025 में भी नहीं खेल पाए थे।

ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से गाजी अशरफ हुसैन ने कहा- लिटन दास खराब दौर से गुजर रहे थे, लेकिन समय ही सबसे बड़ा मरहम है। वह टी20 कप्तान हैं, इसलिए हम अगले टी20 विश्व कप तक उनके बारे में विचार कर सकते हैं। अगर किसी को फॉर्म में लौटना है, तो मैदान पर लंबा समय बिताना सबसे अच्छा है। हमें लगता है कि लिटन अपनी फॉर्म को टी20 से वनडे में ले जा सकते हैं।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम

मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद नईम, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, लिटन दास, जेकर अली, शमीम हुसैन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, हसन महमूद

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश वनडे सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला वनडे 2 जुलाई, बुधवार – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

दूसरा वनडे 5 जुलाई, शनिवार – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

तीसरा वनडे 8 जुलाई, मंगलवार – पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले

close whatsapp