ODI World Cup 2023: तकनीकी खामी की वजह से Mushfiqur Rahim बन गए बेस्ट इकोनाॅमी वाले गेंदबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: तकनीकी खामी की वजह से Mushfiqur Rahim बन गए बेस्ट इकोनाॅमी वाले गेंदबाज

रहीम की टीम जारी वर्ल्ड कप में सिर्फ 1 मैच में ही जीत हासिल कर पाई है।

Mushfiqur Rahim (Pic Source-Twitter)
Mushfiqur Rahim (Pic Source-Twitter)

भारत की मेजबानी में खेले जा रहे जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में एक बड़ी खामी देखने को मिली है। बता दें कि एक तकनीकी गलती की वजह से लाइव टेलिकास्ट के दौरान बांग्लादेश विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को एक बेस्ट इकोनाॅमी वाला गेंदबाज दिखाया गया है।

तो वहीं यहां पर गौर करने वाली बात थी कि उन्हें जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में बेहतर इकोनाॅमी के गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर दिखाया गया, लेकिन उनकी इकोनाॅमी क्रिकेट फैंस को जीरो नजर आई, जिसे देखकर फैंस इस आंकड़े को नहीं समझ पाए। साथ ही इस आंकड़ें में गलती से श्रीलंकाई ऑलराउंडर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज का भी नाम सामने आया, जिन्होंने टूर्नामेंट में सिर्फ 1 मुकाबला खेला है।

सेमीफाइनल की रेस से बाहर बांग्लादेश

दूसरी ओर, जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में अगर हम आपको बांग्लादेश क्रिकेट टीम के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दें तो वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। शाकिब अल हसन की अगुवाई में बांग्लादेश खेले गए 6 मुकाबलों में सिर्फ 1 में ही जीत हासिल कर पाई है। तो वहीं वह इस वक्त वह अंकतालिका में 2 अंको के साथ 9वें स्थान मौजूद है।

ये भी पढ़ें- WBBL के आगामी सीजन में इस नए रूल को लाने पर विचार कर रहा है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?