NED vs AFG: जाने स्कॉट एडवर्ड्स को स्टंप आउट के बजाए ‘रन आउट’ क्यों दिया गया
अफगानिस्तान के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हुए एडवर्ड्स
अद्यतन - Nov 3, 2023 4:38 pm

ICC Cricket World Cup 2023: नीदरलैंड और अफगानिस्तान के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 34वां मैच आज 3 नवंबर, शुक्रवार को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली नीदरलैंड ने 73 रनों पर 1 विकेट गंवाया था कि टीम ने अगले 22 रनों के अंदर अपने 5 विकेट गंवा दिए।
मैच में डच बल्लेबाजों के पास अफगानी स्पिन गेंदबाजी का कोई जबाव नहीं था। तो वहीं मुकाबले के दौरान एक ऐसी घटना भी घटी जिसे देखकर क्रिकेट फैंस दुविधा में फंस गए कि नीदरलैंड के कप्तान स्काॅट एडवर्ड्स को मोहम्मद नबी की गेंद पर स्टंप आउट के बजाए रन आउट क्यों दिया गया?
तो बता दें कि एडवर्ड्स गेंद का सामना करने से पहले क्रीज से काफी कदम आगे बढ़ा चुके थे, जिसकी वजह से उन्हें अंपायर द्वारा स्टंप आउट के बजाए रनआउट दिया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस कहने लगे कि यह विकेट नबी के खाते में जाना चाहिए था।
Quick work behind the stump @ikramalikhil15 doing this in #India that has produced a legend of the game #MSDhoni will feel proud see such an awesome work @ACBofficials pic.twitter.com/MKZfXSq6gS
— Ahmad Farhad Fidai (@AhFarhadFidai) November 3, 2023
देखें स्काॅट एडवर्ड्स के रन आउट होने की वीडियो
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में MS Dhoni ने लूटी महफिल, देखें फोटोज