PAK vs ENG: दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लिश कैंप से बड़ी रिपोर्ट आई सामने, ओली स्टोन छोड़ सकते हैं टीम का साथ - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs ENG: दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लिश कैंप से बड़ी रिपोर्ट आई सामने, ओली स्टोन छोड़ सकते हैं टीम का साथ

बेहतरीन तेज गेंदबाज इस हफ्ते अपनी शादी से पहले बुधवार को इंग्लैंड के लिए रवाना हो सकते हैं।

Olly Stone
Olly Stone. (Photo by Shaun Botterill/Getty Images)

इस समय इंग्लैंड टीम पाकिस्तान दौरे पर है, जहां दोनों टीमों को आपस में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। फिलहाल पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस बीच दूसरे टेस्ट मैच से पहले एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली स्टोन टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले को मिस कर सकते हैं। बेहतरीन तेज गेंदबाज इस हफ्ते अपनी शादी से पहले बुधवार को इंग्लैंड के लिए रवाना हो सकते हैं। बता दें कि, ओली स्टोन ने अभी तक पांच टेस्ट में कुल 17 विकेट झटके हैं। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें जारी पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम में शामिल नहीं किया गया। उनकी जगह इंग्लैंड की प्लेइंग XI में Brydon Carse को शामिल किया गया है।

वहीं दूसरे टेस्ट में नहीं खेलने के बाद तीसरे टेस्ट में ओली स्टोन की वापसी हो सकती है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, ओली स्टोन ने इस चीज को लेकर दौरे से पहले ही मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम और इंग्लैंड के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की से बातचीत कर ली थी।

BBC से हालिया बातचीत के दौरान ओली स्टोन ने कहा कि, ‘हमने शादी की बुकिंग इस चीज पर की थी कि मैं सिर्फ नॉटिंघमशायर की ओर से इस समय खेलूंगा। Jess इस बात से काफी खुश थी कि हम लोग अपनी शादी को आगे बढ़ा सकते हैं, लेकिन मैं यही सोच रहा था कि जल्द से जल्द यह काम भी पूरा हो जाए। Jess ने मेरे लिए काफी कुछ किया है और मैं अपनी शादी अच्छी तरह से करना चाहता हूं।’

जो रूट ने युवा तेज गेंदबाज को दी शादी की शुभकामनाएं

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने ओली स्टोन को उनकी शादी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक जो रूट ने कहा कि, ‘यह किसी भी इंसान के लिए बहुत ही स्पेशल समय होता है। मैं उनके लिए काफी उत्साहित हूं।

मैं उन्हें और उनकी पत्नी को ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहता हूं। ओली स्टोन की जिंदगी में एक और चैप्टर जुड़ने जा रहा है और हम भी इसे अच्छी तरह से सेलिब्रेट करेंगे।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?