Paris Olympics 2024 Vinesh Phogat पेरिस ओलंपिक के 12वें दिन पहलवान विनेश फोगाट इतिहास रचने से चूक गईं, क्योंकि वह डिस्क्वालिफाई हो गईं।

Paris Olympics 2024: इतिहास रचने से चूक गई Vinesh Phogat तो क्रिकेट जगत ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

विनेश फोगाट महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंच गई थीं।

Vinesh Phogat (Photo Source: X/Twitter)
Vinesh Phogat (Photo Source: X/Twitter)

Paris Olympics 2024 Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक में 6 अगस्त को जिस तरह से भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एक के बाद एक करके तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी, उसको देखकर हर किसी का मानना था कि विनेश देश को गोल्ड मेडल जरूर दिलाएंगी। लेकिन विनेश फोगाट के साथ-साथ करोड़ों भारतीयों का यह सपना तब चकनाचूर हो गया, जब उन्हें निश्चित वजन से अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया।

विनेश फोगाट ने महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में मंगलवार को अपने तीनों मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस दौरान विनेश ने टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट सुसाकी को भी हराया था। इस बीच बुधवार की सुबह खबर आई कि विनेश फोगाट को डिस्क्वॉलिफाई कर दिया गया है। इसका मतलब वह फाइनल मुकाबले में खेलने के लिए अयोग्य घोषित कर दी गई हैं। विनेश फोगाट का वजन निश्चित वजन से 100 ग्राम ज्यादा आया और इस वजह से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।

यह खबर सुनकर विनेश साहित करोड़ों भारतीय फैंस निराश हो गए। दरअसल, नियम के मुताबिक जिस दिन भी पहलवान को मुकाबला लड़ना होता है, उस दिन उनका वजन लिया जाता है। हर वजन वर्ग के मुकाबले दो दिनों के अंदर होते हैं, ऐसे में जो पहलवान फाइनल या रेपचेज में पहुंचते हैं, उन्हें दोनों दिन वजन कराना होता है। पहली बार वजन कराते हुए पहलवान के पास 30 मिनट होते हैं।

वो अपनी मर्जी से 30 मिनट के अंदर जितनी बार चाहें वजन करा सकते हैं। इस दौरान यह भी देखा जाता है कि पहलवान को कोई संक्रामक बीमारी तो नहीं है और उसके नाखून एकदम छोटे-छोटे कटे हों। जिन पहलवानों को लगातार दूसरे दिन मुकाबले में उतरना होता है, उन्हें वजन करने के लिए 15 मिनट मिलते हैं।

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विनेश फोगाट को वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। संघ ने कहा, “भारतीय दल को इस बात का दुख है कि महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग से विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा।”

Paris Olympics 2024 Vinesh Phogat: विनेश फोगाट के बाहर होने पर क्रिकेटर्स ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

close whatsapp