IPL 2023: नंबर 6 और 7 पर आकर छक्के मारना इतना आसान नहीं है: रियान पराग - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: नंबर 6 और 7 पर आकर छक्के मारना इतना आसान नहीं है: रियान पराग

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले दो संस्करणों में युवा क्रिकेटर रियान पराग का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा है।

Riyan Parag. (Photo Source: IPL/BCCI)
Riyan Parag. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले दो संस्करणों में युवा क्रिकेटर रियान पराग का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा है। वो सच में कमाल के खिलाड़ी हैं लेकिन एक या दो मुकाबलों को हटाकर वो अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने में असमर्थ रहे हैं। हालांकि राजस्थान रॉयल्स (RR) मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताया है और अगले सत्र के लिए भी उन्हें रिटेन किया है।

बता दें, रियान पराग ने IPL के पिछले सत्र में 6 या 7 नंबर पर ही बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 17 मुकाबलों में 138.64 के औसत से 183 रन बनाए थे। अपने अंडर-19 के दिनों में रियान पराग एक बेहतरीन गेंदबाज भी रह चुके हैं। हालांकि IPL 2022 में उन्होंने मात्र 4 ओवर फेकें जिसमें उन्होंने 14.75 के इकोनामी रेट से रन लुटाए। हालांकि उन्हें पूरा भरोसा है कि अगले सत्र में वो बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए रियान पराग ने कहा कि, ‘टी-20 क्रिकेट में आते ही बड़े शॉट मारना इतना आसान नहीं है। नंबर 6 और 7 पर खेलना टी-20 में सबसे मुश्किल काम है। सिर्फ कुछ ही लोग इस क्रम में आकर खेल सकते हैं। कुछ भी नहीं मैं सिर्फ यही कहूंगा कि महेंद्र सिंह धोनी ने इसमें महारत हासिल की है। उनके अलावा कोई नहीं कर सकता।

और मैं तो अभी अपने करियर के शुरुआती पड़ाव में हूं। महारत तो छोड़िए मैं उसके पास आने के बारे में भी सोच नहीं सकता। मैं बस इस से पीछा छुड़ाना चाह रहा हूं। तमाम लोग अपना-अपना पक्ष तो रख लेते हैं लेकिन मुझे पता है कि यह काम करना बहुत मुश्किल है और मुझे इस बात की खुशी है कि टीम को मेरे ऊपर पूरा भरोसा है।’

तो इस वजह से राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट रियान पराग का साथ दे रही

बता दें, शुरुआत से ही राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने रियान पराग का काफी साथ दिया है। 2022 में फ्रेंचाइजी ने 3.80 करोड़ रुपए में फिर से अपनी टीम में शामिल किया और उन्हें काफी मौके दिए। भले ही वो टीम के उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर पाए हो लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें अगले सत्र के लिए फिर से रिटेन किया है।

रियान पराग ने आगे कहा कि, ‘ मेरे लिए काफी आसान बात है। संदेश पूरी तरह से साफ है, उनको मेरी काबिलियत पर भरोसा है। 90% लोग यह नहीं समझते कि टीम के अंदर क्या चल रहा है। मैं अभ्यास सत्र में कैसा प्रदर्शन कर रहा हूं और क्या कर रहा हूं यह सब वो नहीं जानते। सभी को बस अंतिम रिजल्ट चाहिए जो मेरे लिए थोड़ा मुश्किल है।

लेकिन पूरा रॉयल परिवार जानता है कि मैं क्या कर सकता हूं और अभ्यास सत्र में मैंने उनको यह करते हुए दिखाया है। उनको मेरे ऊपर पूरा भरोसा और इसीलिए उन्होंने 4 सालों तक मेरा साथ दिया है और अब 5वें साल भी दे रहे हैं और इस बार मैं उनका भरोसा नहीं तोडूंगा।’

close whatsapp