विजय माल्या RCB

“ट्रॉफी की ओर आगे बढ़ते जाना है”- RCB के प्लेऑफ में पहुंचने पर सामने आया विजय माल्या का रिएक्शन

RCB के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद विजय माल्या ने दी शुभकामनाएं।

Vijay Mallya and RCB team ( Source :X / Twitter
Vijay Mallya and RCB team ( Source :X / Twitter

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) शनिवार, 18 मई को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 27 रन से हराकर पिछले पांच सीजन में चौथी बार प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही। RCB के प्लेऑफ में पहुंचने के साथ ही टीम के पूर्व सह-मालिक विजय माल्या ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया। फाफ डु प्लेसिस एंड कंपनी ने सीजन में लगातार छठी जीत दर्ज करने के बाद प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की।

सीज़न की शुरुआत में अपने पहले आठ मैचों में से सात में हार का सामना करने के बाद आरसीबी काफी मुश्किल स्थिति में थी। हालांकि, प्लेयर्स ने आखिरी समय में खुद पर भरोसा जताया और एकजुटता दिखाई और आईपीएल इतिहास के सबसे शानदार वापसी की कहानी लिखी। शनिवार को, उन्होंने गत चैंपियन (CSK) को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की।

RCB की जीत पर सामने आया विजय माल्या का रिएक्शन

अब आरसीबी के प्लेऑफ्स में पहुंचने पर विजय माल्या का रिऐक्शन भी आया। आरसीबी के पूर्व मालिक विजय माल्या ने चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के खिलाफ टीम को मिली 27 रनों की जीत और जीत से प्लेऑफ में पहुंचने पर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “शीर्ष चार में क्वॉलिफाई करने और आईपीएल प्लेऑफ्स में पहुंचने के लिए आरसीबी को हार्दिक बधाई।

महान दृढ़ संकल्प और कौशल ने निराशाजनक शुरुआत के बाद जीत की गति पैदा की है। ट्रॉफी की ओर आगे बढ़ते जाना है।” आरसीबी को इस मुकाबले को कम से कम 18 रनों से जीतना था, क्योंकि सीएसके से बेहतर नेट रन रेट के लिए आरसीबी को इतनी बड़ी जीत चाहिए ही थी।

मुकाबले की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए थे। RCB की तरफ से विराट ने 29 गेंदों में 47 रन बनाए तो वहीं कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 39 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हुए। CSK को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 201 रन बनाने थे लेकिन टीम 20 ओवर खेलने के बाद 191 रन ही बना सकी।

close whatsapp