नामीबिया से मिली हार के बाद श्रीलंका के कोच मिकी आर्थर को जमकर किया जा रहा ट्रोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

नामीबिया से मिली हार के बाद श्रीलंका के कोच मिकी आर्थर को जमकर किया जा रहा ट्रोल

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले ही मैच में श्रीलंका को नामीबिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

Mickey Arthur
Mickey Arthur. (Photo Source: Twitter)

श्रीलंका के कोच मिकी आर्थर ने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ यह भविष्यवाणी की थी कि इस बार का टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। उन्होंने एशिया कप के फाइनल मुकाबले के बाद यह ट्वीट किया था। बता दें, इस बार का एशिया कप का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच में खेला गया था जिसमें श्रीलंका ने जीत हासिल की थी।

आज से टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत हो गई है। पहला मुकाबला श्रीलंका और नामीबिया के बीच में खेला गया था जिसमें श्रीलंका को 55 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद मिकी आर्थर के बयान को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

यहां देखिए मिकी आर्थर का वो ट्वीट

श्रीलंका से हारने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

https://twitter.com/Proud101Indian/status/1581554244535975937?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1581554244535975937%7Ctwgr%5E814c71399c79081f8b8dfa9213c29fa208788af9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Foverconfidence-is-always-harmful-for-health-fans-mock-former-sri-lanka-coach-mickey-arthur-after-namibia-stun-island-nation-in-t20-wc-opener%2F

https://twitter.com/Ankit18vk/status/1581547885652742144?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1581547885652742144%7Ctwgr%5E814c71399c79081f8b8dfa9213c29fa208788af9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Foverconfidence-is-always-harmful-for-health-fans-mock-former-sri-lanka-coach-mickey-arthur-after-namibia-stun-island-nation-in-t20-wc-opener%2F

https://twitter.com/Nashraf14/status/1581547122901454848?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1581547122901454848%7Ctwgr%5E814c71399c79081f8b8dfa9213c29fa208788af9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Foverconfidence-is-always-harmful-for-health-fans-mock-former-sri-lanka-coach-mickey-arthur-after-namibia-stun-island-nation-in-t20-wc-opener%2F

बता दें, श्रीलंका के खिलाफ नामीबिया को मिली जीत को लेकर मिकी आर्थर ने ट्वीट कर कहा कि, ‘बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि ऐसा होगा। नामीबिया ने सच में कमाल का प्रदर्शन किया है, लेकिन मुझे अभी भी उम्मीद है कि श्रीलंका फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।’

55 रन से नामीबिया ने जीता मुकाबला

मुकाबले की बात करें तो श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम के गेंदबाजों ने काफी अच्छी शुरुआत की और नामीबिया के शुरुआती 6 विकेट मात्र 93 रन पर गिरा दिए। इसके बाद जान फ्रिलिंक के 44 रन और जेजे स्मिट के 31* रन की पारी के बदौलत नामीबिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाए।

श्रीलंका की ओर से प्रमोद मदुशन ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट झटके। उनके अलावा महीष तीक्षणा, दुष्मंता चमीरा, वानिंदु हसरंगा और चमिका करुणरत्ने ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 19 ओवर में 108 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान दसुन शनाका ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। उनके अलावा भानुका राजपक्षे ने 20 रन की पारी खेली। नामीबिया की ओर से डेविड वीज़े, बेन शिकोंगो, जान फ्रिलिंक और बर्नार्ड स्कोलट्ज़ ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

यान फ्रिलिंक को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवार्ड से नवाजा गया। श्रीलंका को अब अपना अगला मुकाबला 18 अक्टूबर को UAE के खिलाफ खेलना है।

close whatsapp