देखिये वीडियो - चारू शर्मा ने IPL 2022 मेगा ऑक्शन में नीलामीकर्ता के कर्तव्यों को अच्छी तरह से निभाने के लिए मिली सराहना के लिए किया आभार व्यक्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

देखिये वीडियो – चारू शर्मा ने IPL 2022 मेगा ऑक्शन में नीलामीकर्ता के कर्तव्यों को अच्छी तरह से निभाने के लिए मिली सराहना के लिए किया आभार व्यक्त

चारु शर्मा ने हाल ही में समाप्त हुई आईपीएल (IPL) 2022 मेगा ऑक्शन में ह्यूज एडमीडस को नीलामीकर्ता के रूप में प्रतिस्थापित किया था।

Charu Sharma (Photo Source: Twitter)
Charu Sharma (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के हाल ही समाप्त हुए ऑक्शन के दौरान नीलामीकर्ता ह्यूज एडमीडस बोली के दौरान ही बेहोश होकर गिर गए थे, जिसके बाद चारू शर्मा को तुरंत ऑक्शन के लिए बुलाया गया था। चारू शर्मा ने पहले आधे दिन और दूसरे दिन की नीलामी प्रक्रिया को पूरी की।

बता दें, चारू शर्मा भारतीय कमेंटेटर के साथ-साथ क्विजमास्टर भी रहे हैं। चारू शर्मा को आईपीएल (IPL) के उद्घाटन संस्करण साल 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का सीईओ (CEO) बनाया गया था, लेकिन IPL 2008 में खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें पद से हटा दिया गया था।

चलिए IPL 2022 मेगा ऑक्शन पर आते हैं, भले ही चारु शर्मा को बिना किसी तैयारी और सूचना के नीलामी के लिए नीलामीकर्ता बनने का अनुरोध किया गया था, लेकिन वह नीलामी के दौरान बहुत शांत और आत्म-विश्वासी नजर आए। चारु शर्मा ने बहुत ही सुचारू और शानदार ढंग से IPL 2022 मेगा ऑक्शन संपन्न करवाया, जिसके लिए बहुमुखी प्रस्तुतकर्ता की बहुत तारीफ की गई।

चारु शर्मा ने किया आभार व्यक्त

चारु शर्मा ने नीलामीकर्ता के कर्तव्य को प्रभावशाली ढंग से करने के लिए कई क्रिकेट प्रशंसकों और पंडितों से भरपूर प्रशंसा अर्जित की, और अब उन्होंने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वॉइस नोट में बोलते हुए, चारु शर्मा ने कहा: “हैलो दोस्तों। मुझे यह संदेश कुछ दिनों पहले भेज देना चाहिए था, लेकिन जैसा कि आप जानते हैं, पिछले कुछ दिन नाटकीय रहे हैं जब मुझे IPL 2022 मेगा ऑक्शन में कदम रखना पड़ा। खैर, उस कहानी से अब हर कोई वाकिफ है। मैं इस ट्विटर संदेश के जरिये आप सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।“

उन्होंने कहा वह इस क्षत्र में पुराने योद्धा हो सकते हैं, लेकिन उन्हें IPL 2022 मेगा ऑक्शन को सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए जो विशाल सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, उससे वह बहुत अभिभूत हैं। उन्होंने कहा अगर उन्हें प्रमुख क्रिकेट आयोजनों में कमेंट्री करने का मौका मिलता है, तो वह इसके लिए तैयार हैं, और अगर मौका नहीं भी दिया जाता हैं, तो जीवन में करने के लिए और भी बहुत कुछ है।

चारु शर्मा ने अंत में IPL अध्यक्ष बृजेश पटेल और BCCI COO हेमांग अमीन को IPL 2022 मेगा ऑक्शन को निर्बाध रूप से संपन्न कराने में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया।

यहां देखे वीडियो –

close whatsapp