PAK vs ENG, 2nd Test: Day 3: पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दिया 297 रनों का लक्ष्य, दिन के अंत तक टीम का स्कोर 36/2
तीसरे दिन के खेल के बाद इंग्लैंड को जीत के लिए 261 रनों की जरूरत है।
अद्यतन - Oct 17, 2024 9:06 pm

PAK vs ENG, 2nd Test: Day 3: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 15 अक्टूबर से मुल्तान में खेला जा रहा है। खेल के दूसरे दिन पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 366 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इंग्लैंड ने दिन के अंत तक पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 239 रन बना लिए थे।
वहीं आज खेल के तीसरे दिन दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम 221 रनों पर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड को जीत के लिए 297 रनों का लक्ष्य मिला है। इंग्लैंड ने दिन के अंत तक 2 विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं। ओली पोप (21*) और जो रूट (12*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।
PAK vs ENG: पहली पारी में 291 पर ऑलआउट हुई इंग्लैंड की टीम
खेल के दूसरे दिन के अंत तक जैमी स्मिथ (12*) और ब्रायडन कार्से (2*) नाबाद क्रीज पर मौजूद थे। तीसरे दिन की शुरुआत में ही साजिद खान ने ब्रायडन कार्से (4) को आउट किया। इसके बाद मैथ्यू पॉट्स (6), जैमी स्मिथ (21) और शोएब बशीर (9) विकेट गंवा बैठे और 291 के स्कोर पर इंग्लैंड की पारी सिमट गई।
Sneaked through 🎯
Another beauty produced by Sajid 👏#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/8SSeI2Qxh1
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 17, 2024
पहली पारी में इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 129 गेंदों में 16 चौकों की मदद से सर्वाधिक 114 रनों की पारी खेली। जो रूट (34), जैक क्रॉली (27) और जैक लीच (25) ने भी अहम योगदान दिया।
पहली पारी में साजिद खान ने झटके 7 विकेट
पाकिस्तान के लिए पहली पारी में साजिद खान ने गेंद से शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 26.2 ओवरों में 111 रन देकर सात विकेट लिया। उन्होंने बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्से, मैथ्यू पॉट्स और शोएब बशीर का विकेट चटकाया। इसके अलावा नोमान अली ने 28 ओवरों में 101 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किये।
The wicket that helped Sajid Khan to his second Test fifer! 🤩#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/svRXOHT9g9
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 17, 2024
⭐ 7️⃣-1️⃣1️⃣1️⃣ ⭐
Best bowling figures at Multan Cricket Stadium 🥇#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/hOFYdtIkwU
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 17, 2024
PAK vs ENG: दूसरी पारी में 221 पर ऑलआउट हुई पाकिस्तान की टीम
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। टीम 59.2 ओवरों में 221 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। सलमान अली आगा ने 89 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 63 रनों की पारी खेली। वहीं, सऊद शकील (31), कामरान गुलाम (26), सैम अयूब (22) और मोहम्मद रिजवान (23) ने कुछ छोटी पारियां खेली।
Stunning strike 💥
Great knock by Salman Ali Agha in testing conditions 🙌#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/OMN4Ty1Hyt
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 17, 2024
.@SalmanAliAgha1 making it count 💪#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/xbKrqTYD1M
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 17, 2024
दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने 19 ओवर में 66 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। उन्होंने अब्दुल्ला शफीक (4), सैम अयूब, शान मसूद (11), और नोमान अली (1) का विकेट हासिल किया। जैक लीच ने 17 ओवर में 67 रन देकर तीन विकेट झटके और ब्रायडन कार्से के नाम दो विकेट शामिल रहे।
297 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले ही ओवर में इंग्लैंड ने गंवाया विकेट
पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज करने के लिए इंग्लैंड को 297 रन बनाने हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को पहले ही ओवर में साजिद खान ने बड़ा झटका दिया। पहली पारी में शतक लगाने वाले बेन डकेट दो गेंदें खेलकर डक पर आउट हुए। वहीं, फिर चौथे ओवर में नोमान अली ने जैक क्रॉली (3) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
Sensational Sajid is successful in the first over! ⭐
Centurion in the first innings, Ben Duckett is dismissed for nought ☝️#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/JBLOnpZrqL
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 17, 2024