रावलपिंडी में ट्रेनिंग सेशन के दौरान एक खास मेहमान की मेहमाननवाजी करते नजर आए जो रूट; देखिए वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

रावलपिंडी में ट्रेनिंग सेशन के दौरान एक खास मेहमान की मेहमाननवाजी करते नजर आए जो रूट; देखिए वीडियो

जो रूट ने जारी रावलपिंडी टेस्ट मैच के पहली पारी में केवल 23 रन बनाए।

Joe Root (Image Source: Twitter Screengrab)
Joe Root (Image Source: Twitter Screengrab)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने 1 दिसंबर को पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में कदम रखने से पहले ही रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में अपने दयालु भाव से क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया।

दरअसल, रावलपिंडी में पहले टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के प्रशिक्षण सत्र के दौरान बिल्ली के एक प्यारे से बच्चे ने दस्तक दी, और जो रूट बिना समय बर्बाद किए उसके लिए दूध लेकर और उसकी भूख मिटाकर इंटरनेट पर छा गए। अपने इस दिल जीत वाले कार्य के बाद इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज ने बिल्ली के इस छोटे से बच्चे के साथ थोड़ा समय बिताया और इस दौरान उनके साथी खिलाड़ी भी उनके साथ थे।

जो रूट एक वायरल वीडियो में बिल्ली के बच्चे को पिलाने के लिए एक कप दूध मैदान में लेकर आते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे पता चलता है कि इंग्लैंड के बल्लेबाज न केवल दिग्गज क्रिकेटर हैं, बल्कि उनका दिल भी सोने का है। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, और हर कोई रूट की तारीफ कर रहा है।

यहां देखिए वो दिल जीत लेने वाला वीडियो –

अगर पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच की बात करे, तो इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट का पहला दिन 506/4 पर समाप्त किया। मैच के पहले दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, जहां जैक क्रॉली (122), बेन डकेट (107), ओली पोप (108) और हैरी ब्रूक (101*) सभी ने शतक लगाए।

जाहिद महमूद ने पाकिस्तान के लिए रावलपिंडी टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ दो विकेट झटके, जबकि मोहम्मद अली और हारिस रऊफ ने एक-एक विकेट लिया। बेन स्टोक्स (34*) और ब्रूक पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे दिन का खेल शुरू करेंगे। आपको बता दें, जो रूट, जो अज्ञात वायरस से संक्रमित होने वाले इंग्लैंड खेमें के सदस्यों में से एक थे, ने पहली पारी में केवल 23 रन बनाए।

close whatsapp