मार्नस लाबुशाने के जरिए पाकिस्तानी फैन ने अपनी ही टीम को दी चेतावनी
टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - Mar 4, 2022 7:37 pm

1998 के बाद से ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान में अपना पहला मैच खेलने के साथ, 4 मार्च से शुरू होने वाले रावलपिंडी स्टेडियम में पहले टेस्ट के लिए मैदान पर काफी उत्साह वाला माहौल था। मैच देखने के लिए कई फैंस रचनात्मक पोस्टर के साथ मैदान में आए थे जिनमें से एक घरेलू टीम का समर्थन कर रहा था, और उनके पास ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने के लिए एक स्पेशल पोस्टर था।
उस पोस्टर में फैन ने लिखा था कि, “मार्नस से सावधान रहें। वह पूरे दिन नो रन कहेगा और दिन के अंत में शतक बनाकर वापस आएगा।” दरअसल लाबुशाने हर एक डॉट गेंद खेलने के बाद नो रन नो रन कहते हैं। और फिर देखते ही देखते वो एक बड़ी पारी खेल जाते हैं। बेशक, अन्य प्रशंसकों द्वारा भी लाए गए पोस्टर भी काफी मजेदार थे।
यहां देखिए फैन का वो पोस्टर
वहीं मैच की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने एक स्पिनर के रूप में सिर्फ नाथन लियोन को मैदान में उतारने का विकल्प चुना, वहीं ट्रैविस हेड उनके साथ पार्ट टाइम ऑफ स्पिन गेंदबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे। कंगारू टीम ने इस टेस्ट मैच के लिए अपनी तेज गेंदबाजी अटैक पर ज्यादा भरोसा जताया।
टेस्ट मैच के पहले दिन इमाम उल हक ने ज्यादा शानदार शतक
मेजबान टीम ने बल्लेबाजी के अनुकूल पिच का भरपूर फायदा उठाया, और उनके सलामी बल्लेबाजों ने 105 रन की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया को सफलता तब मिली जब लियोन ने अब्दुल्ला शफीक को मिड ऑफ पर 44 के व्यक्तिगत स्कोर पर कैच कराया। हालांकि इसके बाद, इमाम-उल-हक, अजहर अली ने पारी को आगे बढ़ाया और दिन के अंत तक टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 245 रन था।
मेजबान टीम की तरफ से इस क्रीज पर इमाम उल हक और अजहर अली मौजूद है। इमाम जहां 132 रन बनाकर नाबाद हैं वहीं अजहर भी 64 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।