इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले खुले पाकिस्तान के सुरक्षा इंतजामों के पोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले खुले पाकिस्तान के सुरक्षा इंतजामों के पोल

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच कराची में खेला जाएगा।

Spidercam. (Photo Source: PCB)
Spidercam. (Photo Source: PCB)

पाकिस्तान 20 सितंबर (मंगलवार) से कराची के नेशनल स्टेडियम में शुरू होने वाली सात मैचों की T20I सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। दोनों टीमें इस सीरीज के जरिए ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपनी तैयारियों को और पुख्ता करना चाहेंगी।

इस बीच मैच से पहले सुरक्षा निरीक्षण के दौरान एक अजीबोगरीब घटना घटी, जब स्टेडियम में लगा स्पाइडर कैमरा एक हेलीकॉप्टर के संपर्क में आने के बाद गिर गया। स्टेडियम में मौजूद टेक्निकल टीम इस मुद्दे को सुलझाने के लिए मैदान पर पहुंचे, जबकि आधिकारिक प्रसारकों ने भी इस घटना को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। हालांकि तकनीकी टीम के नियंत्रण में आने के बाद स्थिति सामान्य हुई।

इस बीच, मेहमान टीम अपने स्थायी कप्तान जोस बटलर और बेन स्टोक्स सहित कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के बिना इस सीरीज में खेल रही है। उनकी गैरमौजूदगी में सीनियर ऑलराउंडर मोईन अली इंग्लिश टीम की कमान संभालेंगे। दूसरी ओर, द मेन इन ग्रीन ने भी इसके लिए एक मजबूत स्क्वॉड की घोषणा की है। उम्मीद है कि दोनों टीमों के बीच इस सीरीज में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

मुकाबले से पहले शॉन टैट ने जमकर की नसीम शाह की तारीफ

इस बीच पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच शॉन टैट ने नसीम शाह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तारीफ करते हुए कहा है कि, उनके पास नई गेंद से गेंदबाजी करने का बेहतरीन स्किल है। टैट ने कहा कि, “कुछ मायनों में, नसीम शाह मुझे खुद की याद दिलाते हैं जब मैं एक छोटा क्रिकेटर था। लेकिन मैं उतना बुद्धिमान नहीं था जितना वह इस उम्र में है। मुझे लगता है कि आप सभी ने नई गेंद से उनकी क्षमता और कौशल को देखा है, जो बेहतरीन है।”

टैट ने पाकिस्तान की गेंदबाजी कल्चर के बारे में कहा कि, “पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की अपनी स्वाभाविक क्षमता होती है। वे चीजों को सरल रखना पसंद करते हैं, लेकिन उनमें काफी क्षमता है और वो काफी प्रतिभाशाली भी हैं।

close whatsapp