PAK v NZ: टेस्ट क्रिकेट में बाबर आजम ने जो रूट को पछाड़ा, बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज!
बाबर आजम साल 2022 में क्रिकेट के तीनों फाॅर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
अद्यतन - दिसम्बर 28, 2022 1:03 अपराह्न

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान और इस समय विश्व के कुछ शानदार बल्लेबाजों में शुमार बाबर आजम ने टेस्ट क्रिकेट में एक और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। बता दें कि साल 2022 में बाबर आजम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यााद रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
बता दें कि इंग्लैंड टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान और स्टाइलिस्ट बल्लेबाज जो रूट ने 2022 में 15 मैचों में 45.75 की औसत से 1098 रन बनाए हैं। तो वहीं पाक कप्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन जो रूट को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।
साल 2022 के क्रिकेट के तीनों फाॅर्मेट में रनों के बादशाह हैं बाबर
बता दें ना सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में बाबर आजम सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं बल्कि वनडे और टी-20 में भी वह इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। बाबर आजम अब तक इस साल 2000 से अधिक इंटरनेशनल रन एक कैंलेडर ईयर में बना चुके हैं। बाबर ने इस मामले में दूसरे नंबर पर चल रहे बांग्लादेश क्रिकेट टीम के व्हाइट बाॅल कैप्टन लिटन दास (1921 रन) को पीछे छोड़ दिया है।
वहीं बाबर आजम इस समय न्यूजीलैंड के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में व्यस्त है। बता दें कि दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड इस वक्त पाकिस्तान के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच इस समय पहला टेस्ट मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।
आपको इस मैच का हाल बताएं तो मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। तो वहीं खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 88 ओवर के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 312 रन बना लिए हैं। बाबर ने एक बार फिर कप्तानी पारी खेली औक इस समय 159 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।