पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड Dream 11 Prediction, Playing XI, Fantasy Cricket Tips, Today Dream 11 Team &More Updates For PAK vs NZ Match

PAK vs NZ Dream 11 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट, पहले टी-20 मैच के लिए

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 14 अप्रैल को खेला जाएगा।

PAK vs NZ (Photo Source: Twitter)
PAK vs NZ (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच 14 अप्रैल को गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने पिछला टी-20 सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम को 2-1 से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं न्यूजीलैंड ने आखिरी टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ 2-1 से जीती थी।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड आगामी सीरीज से पहले पिछले साल बांग्लादेश के साथ ट्राई सीरीज खेलते हुए नजर आए थे। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों ने ही सीरीज के चार में से तीन मुकाबले जीत कर फाइनल में जगह बनाई थी। पाकिस्तान ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से शिकस्त दी थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड काफी ज्यादा शानदार है। अब तक खेले गए 29 मुकाबलों में पाकिस्तान ने 18 मुकाबले जीते हैं। वहीं पिछले पांच टी-20 मुकाबलों में न्यूजीलैंड पाकिस्तान के खिलाफ केवल एक ही बार मैच जीत पाई है।

मैच जानकारी (Match Details)

मैच- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, पहला टी-20

दिन और समय- 14 अप्रैल, रात 9ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)

जगह- गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

(PAK vs NZ) पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11

पाकिस्तान (Pakistan):

शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हैरिस, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, हरिस रउफ, शाहीन अफरीदी।

न्यूजीलैंड (New Zealand):

चाड बोवेस, विल यंग, मार्क चैपमेन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र, हेनरी शिप्ली, टॉम लैथम (कप्तान), ईश सोढ़ी, मेट हेनरी, एडम मिल्ने।

(PAK vs NZ) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम ने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान कुल नौ मैचों की मेजबानी की है। इनमें से छह मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने कुल 170 से अधिक रन बनाए हैं। और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने केवल एक बार जीत दर्ज की। पिच इस खेल में बल्लेबाजों को अच्छा समर्थन प्रदान करेगी।

Suggested Playing XI for PAK vs NZ Dream 11 Fantasy Cricket (इस मैच के संभावित ड्रीम 11 टीम):

ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream 11 Head to Head):

मोहम्मद रिजवान, टॉम लैथम, शान मसूद, बाबर आजम, डेरिल मिचेल, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, जेम्स नीशम, हरिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, एडम मिल्ने।

कप्तान- मोहम्मद रिजवान उप-कप्तान- डेरिल मिचेल

ड्रीम 11 ग्रैंड लीग (Dream 11 Grand League):

मोहम्मद रिजवान, टॉम लैथम, फखर जमन, बाबर आजम, डेरिल मिचेल, इमाद वसीम, शादाब खान, जेम्स नीशम, हरिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, एडम मिल्ने।

कप्तान- टॉम लैथम उप-कप्तान- बाबर आजम

close whatsapp