ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम का हुआ एलान साथ ही शॉन टेट को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम का हुआ एलान साथ ही शॉन टेट को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

लगभग 24 सालों के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार पाकिस्तान दौरे पर आ रही है।

Pakistan Cricket Team. (Photo Source: Twitter)
Pakistan Cricket Team. (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मार्च 2022 की शुरुआत में होने वाली ऐतिहासिक 3 मैचों की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान 9 फरवरी को कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी लंबे अर्से के बाद पाकिस्तान का दौरा करने जा रही है। जिसमें वह तीनों ही फॉर्मेट में सीरीज खेलेगी।

इस दौरे की शुरुआत 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ होने 3 वनडे मैचों की सीरीज और उसके बाद 1 टी-20 मैच की सीरीज दोनों ही टीमों के बीच में खेली जाएगी। जिसमें पाकिस्तानी टीम को लेकर बात की जाए तो कप्तानी की जिम्मेदारी जहां बाबर आजम को सौंपी गई है, तो वहीं टीम की उप-कप्तानी मोहम्मद रिजवान करते हुए नजर आने वाले हैं।

वहीं बल्लेबाजी में अजहर अली, फवाद आलम, शान मसूद और इमाम उल हक जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जबकि ओपनिंग बल्लेबाज आबिद अली अभी भी कुछ और समय के लिए मैदान से बाहर रहेंगे क्योंकि उन्हें दिल के ऑपरेशन के बाद पूरी तरह से फिट होने में अभी और समय लगेगा।

हारिस रऊफ को मिली पहली बार जगह, शॉन टेट बने गेंदबाजी कोच

टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम की गेंदबाजी को लेकर बात की जाए तो उसमें हारिस रऊफ को पहली बार शामिल किया गया है। जिसमें दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हारिस ने पिछले कुछ समय लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके चलते वह टेस्ट फॉर्मेट में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हो सके हैं।

इसके अलावा फहीम अशरफ टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इसके अलावा टीम में स्पिन गेंदबाजों के तौर पर मोहम्मद नवाज, नौमान अली और साजिद खान को शामिल किया गया है। जबकि PCB ने टीम में 5 रिजर्व खिलाड़ियों को भी चुना है, जिसमें कामरान गुलाम, मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह, सरफराज अहमद और यासिर शाह का नाम शामिल है। वहीं PCB ने अगले 1 साल के टीम के नए गेंदबाजी कोच के तौर पर शॉट टेट के नाम का एलान किया है।

यहां पर देखिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम:

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर, उप-कप्तान), अब्दुल्लाह शफीक अजहर अली, फहीम अशरफ, फवाद आलम, हारिस रऊफ, हसन अली, इमाम उल हक, मोहम्मद नवाज, नौमान अली, साजिद खान, साउद शकील, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, जाहिद महमूद।

रिजर्व खिलाड़ी – कामरान गुलाम, मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह, सरफराज अहमद, यासिर शाह।

close whatsapp