Asia Cup 2023: क्या पाकिस्तान टीम के इस समय के प्रदर्शन को देख डर गए हैं रोहित शर्मा? - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: क्या पाकिस्तान टीम के इस समय के प्रदर्शन को देख डर गए हैं रोहित शर्मा?

पाकिस्तान टीम ने एशिया कप 2023 के अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 238 रनों से करारी शिकस्त दी थी।

Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)
Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)

एशिया कप 2023 की शुरुआत हो चुकी है और भारतीय टीम इस टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। तमाम लोग इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तमाम भारतीय फैंस यही चाहते हैं कि उनकी टीम इस मुकाबले को अपने नाम करें।

बता दें, पाकिस्तान टीम ने एशिया कप 2023 के अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 238 रनों से करारी शिकस्त दी थी। एशिया कप 2023 से पहले पाकिस्तान टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबले की वनडे सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की थी। इस सीरीज के बाद वो ICC वनडे सीरीज में पहला स्थान हासिल कर चुके हैं। नेपाल के खिलाफ हुए मुकाबले में पाकिस्तान टीम की ओर से कप्तान बाबर आजम ने 151 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी जबकि विस्फोटक बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद ने इस मैच में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे शतक जड़ा।

पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक 2 सितंबर को पल्लेकेले में खेले जाने वाले मुकाबले में पाकिस्तान को हराना इतना आसान नहीं होगा।

पाकिस्तान काफी क्वालिटी टीम है: रोहित शर्मा

मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा कि, ‘पाकिस्तान काफी क्वालिटी टीम है। उन्होंने पिछले कुछ सालों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। चाहे कोई भी प्रारूप हो उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है। वो इस समय ICC वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर है। उन्होंने यह स्थान हासिल करने के लिए काफी कड़ी मेहनत की है और उनकी टीम भी काफी बेहतरीन है। इस समय वो जिस फॉर्म में है उनको हराना इतना आसान नहीं होगा।

हालांकि हमने उनके लिए योजना बनाई हुई है। हमें योजना के तहत क्रिकेट खेलना होगा। पाकिस्तान के पास शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हारिस राउफ जैसे बेहतरीन गेंदबाज है और उनके खिलाफ हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। हमारी टीम के पास भी काफी अनुभव है और हम उसी का फायदा उठाना चाहेंगे।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?