अगर आप हैं विराट और रोहित के फैन, तो गलती से भी न पढ़ें सलमान बट का यह बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

अगर आप हैं विराट और रोहित के फैन, तो गलती से भी न पढ़ें सलमान बट का यह बयान

पिछले साल खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी शानदार पारी।

salman butt on virat kohli (pic source-twitter)
salman butt on virat kohli (pic source-twitter)

2023 एशिया कप शुरू हो चुका है और फैंस को अब तक पहले दोनों मैचों में एकतरफा खेल को देखने को मिला है। अब दुनियाभर के फैंस को सिर्फ एक मुकाबले का इंतजार है वो है भारत-पाकिस्तान का मैच, जो 2 सितंबर को श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट के अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रनों से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। इस बीच टूर्नामेंट के दूसरे दिन श्रीलंका ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर शानदार अंदाज में एशिया कप 2023 का आगाज किया।

भारत पल्लेकेले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। एशिया कप के लिए श्रीलंका जाने से पहले भारतीय टीम ने अलूर में पांच दिन का ट्रेनिंग शेशन किया। इस ट्रेनिंग सत्र के दौरान, खिलाड़ी ने अपनी फिटनेस पर काम किया और कठोर फिटनेस टेस्ट को पास किया। इस दौरान प्लेयर्स का यो-यो टेस्ट भी हुआ।

विराट कोहली और रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बोले सलमान बट

इस यो-यो टेस्ट में युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने कोहली को पीछे छोड़ते हुए 18.7 का स्कोर हासिल किया। इस यो-यो टेस्ट में सबसे फिट प्लेयर माने जाने वाले विराट कोहली का स्कोर 17.2 था। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने कहा कि 34 साल की उम्र में कोहली ने टेस्ट में शीर्ष स्कोरर बनने का प्रयास करने के बजाय, उन्होंने एशिया कप के लिए अपनी एनर्जी को बरकरार रखा होगा।

हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से सलमान बट ने कहा कि, मैं आपको एक बात बताता हूं। जब कोई खिलाड़ी एक निश्चित उम्र तक पहुंच जाता है और उसे पता होता है कि उन्हें कितना काम करना है। वहां वो बस इसे पार कर करके आगे काम करने पर ध्यान देते हैं।

बट ने आगे कहा कि, “हालांकि, यो-यो टेस्ट ही एकमात्र बेंचमार्क नहीं है। आप उनका जिम वर्क, उनकी नैतिकता देखें। आप उनके शॉट्स देखिए, पिछले साल विश्व कप में हारिस राउफ के खिलाफ उन्होंने जो दो शॉट लगाए थे…रोहित शर्मा ने उतनी मेहनत नहीं की जितनी उन्हें करनी चाहिए थी। वह एक महान प्रतिभा थे लेकिन उन्होंने अपनी फिटनेस का ध्यान नहीं रखा। आपको बस उन दोनों की शक्ल देखनी है।”

यह भी पढ़ें: भारत-पाक मैच से पहले भारतीय मीडिया को जमकर कोस रहे हैं शोएब अख्तर

close whatsapp
3 खिलाड़ी जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2023 में जगह मिलनी चाहिए थी 5 खिलाड़ी जिन्होंने 1 IPL की टीम के लिए बनाए हैं सबसे ज्यादा रन IPL 2024: ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों को RCB करेगी टारगेट IPL 2024 Auction: इन 5 खिलाड़ियों पर मुंबई इंडियंस पानी की तरह बहाएगी पैसा 5 खिलाड़ी जो T20I डेथ ओवरों में करते हैं सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी IPL 2024: ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों के जेब में बचे हैं इतने करोड़- साल 2023 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी IPL 2024: फ्रेंचाइजियों ने इन 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों को किया रिलीज, देखें लिस्ट IPL 2024: इन 10 खिलाड़ियों को रिलीज कर फ्रेंचाइजियों ने कर दी बड़ी गलती मुंबई इंडियंस के हुए हार्दिक पांड्या..! गुजरात टाइटंस के लिए ऐसा रहा प्रदर्शन