PCB को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, कई पूर्व खिलाड़ी एक नए संगठन को बनाने के लिए हुए एकजुट
एक गुमनाम क्रिकेटर ने पाकिस्तान में खिलाड़ियों के लिए प्रतिनिधि संगठन के गठन का सुझाव दिया जो FICA से संबंधित है।
अद्यतन - जुलाई 29, 2023 4:18 अपराह्न

पाकिस्तान में क्रिकेटर कई प्रयासों के बावजूद बार-बार अपने लिए एक प्रतिनिधि संगठन बनाने में विफल रहे हैं। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ क्रिकेटर्स एसोसिएशन (FICA) के एक शीर्ष अधिकारी ने भी कहा है कि अगर क्रिकेटर एक संघ स्थापित कर सकते हैं तो वह अपना पूरा समर्थन देने के लिए तैयार है। हालांकि इस संबंध में एक हालिया प्रयास भी निरथर्क (Futility) हो गया है।
ऐसी भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) फ्रेंचाइजी के कुछ अधिकारी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के एक पूर्व अधिकारी शीर्ष पदों को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, हालांकि अनुबंध में 30% हिस्सेदारी की उनकी मांग के कारण मामला आगे नहीं बढ़ पाया है। यहां तक की उन्होंने FICA से भी बातचीत की है जहां से उन्हें सकारात्मक जवाब मिला है।
क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक, एक पूर्व टेस्ट कप्तान तमाम क्रिकेटर्स को इस संबंध में सलाह दे रहे थे लेकिन यह सौदा सफल नहीं हो पाया। इस समय तमाम खिलाड़ियों के एजेंट अपनी चीजों की रक्षा कर रहे हैं और अपने केंद्रीय अनुबंध को लेकर बातचीत भी कर रहे हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहले खिलाड़ियों के संघ का ना तो समर्थन किया है और ना ही विरोध किया है लेकिन खिलाड़ियों के बीच किसी भी प्रकार की बातचीत की कमी की वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
भविष्य को लेकर लोगों की मेहनत आगे भी जारी रहेगी
एक गुमनाम क्रिकेटर ने पाकिस्तान में खिलाड़ियों के लिए प्रतिनिधि संगठन के गठन का सुझाव दिया जो FICA से संबंधित है। हालांकि अगर ऐसा कोई संगठन बनता है तो इससे PCB को भी काफी परेशानी हो सकती है। हालांकि भविष्य में सफलता को लेकर कड़ी मेहनत जरूर की जाएगी।
बता दें, पाकिस्तान टीम ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में मेजबान को 2-0 से क्लीनस्वीप किया। दूसरे टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को एक पारी और 166 रनों से करारी शिकस्त दी। पाकिस्तान की ओर से दोनों ही टेस्ट मुकाबलों में सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।