IND vs AUS 2023: होल्कर स्टेडियम की छोटी बाउंड्री को लेकर भारत को ट्रोल कर बुरे फंसे पाकिस्तानी फैंस! - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS 2023: होल्कर स्टेडियम की छोटी बाउंड्री को लेकर भारत को ट्रोल कर बुरे फंसे पाकिस्तानी फैंस!

इंदौर की बॉउंड्री को लेकर भारत और पाकिस्तान के फैंस एक-दूसरे को ट्रोल कर रहे हैं।

Indian batters looked dangerous in Indore. (Image Source: BCCI/X)
Indian batters looked dangerous in Indore. (Image Source: BCCI/X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया इस समय इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में एक-दूसरे के आमने-सामने है। इस वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और यह उन पर भारी पड़ गया, क्योंकि भारतीय बल्लेबाजों ने इंदौर में चौकों और छक्कों की बारिश कर विरोधी टीम के गेंदबाजों को पस्त कर दिया है।

मात्र आठ रनों पर रुतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (104) और श्रेयस अय्यर (105) ने जोरदार शतक लगाकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

इंदौर का ट्रैक रहा बल्लेबाजों के लिए मददगार

इस भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे मैच में इंदौर की पिच अभी तक बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार रही है, क्योंकि इस मैच में अब तक दो शतक लग चुके हैं और स्टैंड-इन कप्तान केएल राहुल भी अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौट चुके हैं। वहीं दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव (72*) भी इस ODI सीरीज में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक लगा चुके हैं।

यहां पढ़िए: Shubman Gill ने रचा इतिहास, अपने नाम की बड़ी उपलब्धि, कई दिगज्जों को छोड़ा पीछे

इस मैच में अब तक कुल 31 चौके और 18 छक्के लग चुके हैं, जिसे देख पाकिस्तान क्रिकेट फैंस ने होल्कर क्रिकेट स्टेडियम की बाउंड्री को ट्रोल किया है। भारत ने 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए हैं, वहीं सीन एबॉट, जोश हेजलवुड और एडम जम्पा ने एक-एक विकेट लिया, जबकि कैमरून ग्रीन ने दो विकेट झटके।

पाकिस्तानी फैंस ने इंदौर की बॉउंड्री को ट्रोल करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में बच्चो के साइज की बॉउंड्री नहीं होगी, जिसके बाद भारतीय फैंस बीच में कूद पड़े।

पाकिस्तानी पत्रकार के इंदौर की बाउंड्री को ट्रोल करने वाले ट्वीट के वायरल होने के बाद दोनों देशों के फैंस एक-दूसरे को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

यहां देखिए कैसे पाकिस्तानी फैन के इंदौर की बाउंड्री को ट्रोल करने के बाद कैसे रही ट्विटर प्रतिक्रियाएं –

https://twitter.com/muneebiqbal_94/status/1705902869864444377

https://twitter.com/vipintiwari952/status/1705909412408557681

https://twitter.com/muneebiqbal_94/status/1705902663886409862

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?