पाकिस्तान क्रिकेट टीम का चल रहा बुरा दौर, पिछले दो साल दिन से घर में नहीं मिली एक भी टेस्ट मैच में जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का चल रहा बुरा दौर, पिछले दो साल दिन से घर में नहीं मिली एक भी टेस्ट मैच में जीत

पाकिस्तान को अपने घर में टेस्ट जीते हुए 1,303 दिन हो गए हैं।

Pakistan test cricket team (Image Credit- Twitter X)
Pakistan test cricket team (Image Credit- Twitter X)

रावलपिंडी में खेले गए दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। इसी के साथ बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। इस मैच में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और मेजबान बल्लेबाज दोनों पारियों में बड़ा स्कोर नहीं बना सके।

बता दें, पाकिस्तान को अपने घर में टेस्ट जीते हुए 1,303 दिन हो गए हैं। पाकिस्तान ने अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच जीता था। यह टेस्ट सीरीज 2020-21 में खेली गई थी। इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज को पाकिस्तान ने 2-0 से अपने नाम किया था। वहीं घर से बाहर के टेस्ट मैच की बात की जाए, तो पाकिस्तान ने श्रीलंका में 2022 में जीत दर्ज की थी। दोनों टीमों के बीच खेली गई यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई थी।

बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान ने किया निराशाजनक प्रदर्शन

शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान टीम बुरा हाल रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ एक समय पाकिस्तान टीम दूसरे टेस्ट को आसानी से जीत सकती थी, लेकिन मेहमान टीम .ने जबरदस्त वापसी करते हुए इस मुकाबले में जीत हासिल की।

अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम भी बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। यही नहीं टीम के गेंदबाजों ने भी खराब गेंदबाजी की। तमाम पूर्व खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम के इस प्रदर्शन की जमकर आलोचना की है।

दूसरे टेस्ट मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 274 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश अपनी पहली पारी में 262 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 172 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने 185 रनों के लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। लिटन दास को दूसरे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया, जबकि मेहदी हसन मिराज को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। पाकिस्तान को अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 7 अक्टूबर से हो रही है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?