पाकिस्तान मूल के क्रिकेटर अजीम रफीक इंग्लैंड छोड़ने के लिए हुए मजबूर
अजीम रफीक का परिवार उनके पिता के एक बिजनेस पार्टनर की हत्या के बाद पाकिस्तान से यूके शिफ्ट हो गया था।
अद्यतन - अक्टूबर 15, 2022 12:59 अपराह्न

यॉर्कशायर के पूर्व गेंदबाज अजीम रफीक यहूदी विरोधी भावना, होमोफोबिया और फैट-शेमिंग के झूठे आरोपों में बदनाम होने के बाद अपने परिवार को दुर्व्यवहार और धमकियों से बचाने के लिए देश छोड़ रहे हैं। यॉर्कशायर में नस्लवाद के आरोपों के बाद इंग्लैंड क्रिकेट को हिलाकर रख देने के बाद से वह चर्चा में रहे हैं।
आपको बता दें, 31-वर्षीय पूर्व स्पिनर जिसका परिवार उनके पिता के एक बिजनेस पार्टनर की हत्या के बाद पाकिस्तान से यूके शिफ्ट हो गया था ने सितंबर 2020 में यॉर्कशायर में उनके साथ हुए नस्लवादी दुर्व्यहार और डराने-धमकाने का खुलासा किया था। रफीक के आरोपों के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा कई समीक्षाएं की गईं और कई लोग इसमें शामिल पाए गए, नतीजन यॉर्कशायर क्लब में कई बदलाव करने पड़े।
पाकिस्तान मूल के क्रिकेटर अजीम रफीक छोड़ेंगे इंग्लैंड
अजीम रफीक ने नस्लवाद को लेकर यॉर्कशायर क्रिकेट क्लब के खिलाफ कई खुलासे किए, जिसके बाद उन पर यहूदी विरोधी भावना, होमोफोबिया और फैट-शेमिंग के झूठे आरोप लगाए गए, और यहां तक कि अब उन्हें गालियां और धमकियां दी जा रही हैं।
Sad reality of speaking out https://t.co/3ujEmYaJyd
— Azeem Rafiq (@AzeemRafiq30) October 13, 2022
इस बीच, पूर्व स्पिनर ने द क्रिकेटर के हवाले से कहा कि वह इंग्लैंड छोड़ कर जाने के बारे में विचार कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपने परिवार की सुरक्षा का डर है, और उन्हें दुर्व्यवहार और धमकियों का शिकार बनाया जा रहा है। रफीक के पिता बीमार हैं और उन्हें हर समय ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत होती है, ऐसे में इस तरह की घटनाएं उनके परिवार के लिए सही नहीं है, इसलिए वह देश छोड़ देना चाहता है।
द क्रिकेटर की एक रिपोर्ट के अनुसार, रफीक को हाल के दिनों में ऑनलाइन और व्यक्तिगत दोनों तरह से लगातार गालियां और धमकियां दी जा रही है, और इस महीने की शुरुआत में उनके सीसीटीवी में पाया गया कि एक व्यक्ति उस घर के बगीचे में शौच कर रहा था, जहां उसके माता-पिता रहते हैं। वहीं दूसरे सीसीटीवी कैमरे में, एक नकाबपोश घुसपैठिए को उनके घर के आस-पास घूमते देखा गया।