पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों का नहीं गया बचपना, फोटोशूट के दौरान कर ली एक-दूसरे से लड़ाई
पाक टीम के भारत आने से पहले का एक वीडिया आया सामने।
अद्यतन - Sep 28, 2023 2:20 pm

इस वक्त सोशल मीडिया पर पाक टीम छाई हुई है, जिसका कारण है इस टीम का लंबे समय बाद भारत में आना। जहां ये टीम वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत आई है, वहीं भारत आने से पहले ही पाकिस्तान टीम में विवाद देखने को मिला है और इसका वीडियो खुद PCB ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर किया है।
पाकिस्तान टीम के साथ नहीं आया रफ्तार का सौदागर
दूसरी ओर पाकिस्तान टीम को वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले एक बड़ा झटका लगा था, जहां टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह भारत नहीं आए और चोट के कारण वो पूरे वर्ल्ड कप में आपको खेलते हुए नहीं दिखेंगे। वहीं नसीम की जगह हसन अली टीम के साथ आए हैं, वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पाक टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच होगा।
फोटोशूट के दौरान हुई पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों में लड़ाई!
*पाक टीम के भारत आने से पहले का एक वीडिया आया सामने।
*इस वीडियो में पूरी पाकिस्तान टीम का हो रहा था एक फोटोशूट।
*लेकिन इस दौरान खिलाड़ियों में ना जाने किस बात को लेकर होने लगी बहस।
*फोटोशूट के समय एक-दूसरे को आगे-पीछे करते दिखे ये सभी खिलाड़ी।
पाकिस्तान टीम का ये वीडियो आया है सामने
टीम ने कर दिया है अभ्यास भी शुरू
वहीं पाक टीम ने भारत पहुंचते ही अभ्यास भी शुरू कर दिया है, जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। वर्ल्ड कप 2023 में पाक टीम अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी, जो 10 अक्टूबर के दिन हैदराबाद में होगा। उसके बाद पाक टीम का सामना टीम इंडिया से होगा और ये मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। मेगा टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीती है और एशिया कप जीता है, तो दूसरी ओर पाकिस्तान टीम इस बार एशिया कप के फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी और लंका ने उन्हें सुपर-4 से बाहर कर दिया था।