ये पाकिस्तान क्रिकेट टीम का फोटोशूट है या फिर किसी Circus का ‘मेगा’ शो है?
12 जनवरी को खेला जाएगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच।
अद्यतन - जनवरी 10, 2024 6:14 अपराह्न

इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां नए कप्तान के अंडर पाक टीम मेजबान यानी की कीवी टीम के खिलाफ आपको टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आने वाली है। इस बीच PCB ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें टीम के खिलाड़ी अजीब-अजीब हरकतें करते दिख रहे हैं।
कप्तानी छोड़ते ही बाबर आजम के साथ हुआ ‘खेल’
पाकिस्तान टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी, जहां शान मसूद की टीम का 3-0 से सूपड़ा साफ हुआ था। साथ ही इस सीरीज में पूर्व कप्तान बाबर आजम बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे और रन बनाने के लिए तरस गए थे। वहीं अब न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले बाबर के साथ खेल हो गया है, कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं और इन रिपोर्ट्स के मुताबिक किवी टीम के खिलाफ बाबर ओपनिंग ना करते हुए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को तस्वीरों के लिए पोज भी देना नहीं आता!
*12 जनवरी को खेला जाएगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच।
*सीरीज शुरू होने से पहले पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों का हुआ फोटोशूट।
*इस दौरान अजीब-अजीब हरकतें करते हुए नजर आए पाक टीम के खिलाड़ी।
*फैन्स ने कमेंट कर लिखा, हम इस वीडियो में सिर्फ बाबर आजम को देखने आए थे।
ये वीडियो शेयर किया PCB ने पाकिस्तान टीम का सोशल मीडिया पर
नेट्स में हिट होती है टीम, 22 गज पर कुछ नहीं कर पाती
जी हां, नेट्स में पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी खूब मेहनत करते हैं, साथ ही इस टीम के साथ गया बड़ा कोच पैनल भी काफी काम करता खिलाड़ियों के साथ। लेकिन टीम के खिलाड़ी 22 गज पर बुरी तरह फेल हो जाते हैं, वहीं टेस्ट सीरीज के दौरान कुछ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने कहा था कि खेल के लिहाज से इतिहास में पहली बार इतनी खराब पाक टीम दौरा करने आई है। अब देखना अहम होगा कीवी टीम के खिलाफ शाहीन की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।