पहली हार से हताश हैं Pakistan टीम के खिलाड़ी, दुबई जाते समय सभी के चेहरों पर छाई हुई थी उदासी
Pakistan टीम के सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों का एक वीडियो शेयर किया गया है।
अद्यतन - Feb 21, 2025 12:29 pm

Pakistan टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज काफी खराब तरीके से किया है, जहां ये टीम अपने ही घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से हार गई। ऐसे में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर काफी ज्यादा सवाल खड़े हुए थे, इस बीच अब पाक टीम के सामने टीम इंडिया की चुनौती होगी और इस मैच से पहले रिजवान एंड कम्पनी काफी उदास नजर आई।
Shoaib Akhtar ने भी दिया बड़ा बयान
23 फरवरी को टीम इंडिया और Pakistan के बीच मैच होगा, वहीं इस मैच को लेकर पाक टीम के पूर्व तेज गेंदबाज Shoaib Akhtar ने भी बयान दिया। अपने बयान में अख्तर ने कहा कि- अब इंडिया के साथ पाकिस्तान Do or Die मैच है, भारतीय टीम काफी ज्यादा मजबूत है और पाक टीम की जीत काफी ज्यादा मुश्किल लग रही है। पाकिस्तान को टीम इंडिया के खिलाफ अटैक कर के खेलना होगा, जैसा कीवी टीम के खिलाफ खेला वैसा नहीं खेलना होगा।
Pakistan टीम के खिलाड़ियों का जोश गायब नजर आया
*Pakistan टीम के सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों का एक वीडियो शेयर किया गया है।
*इस वीडियो में खिलाड़ी कराची से दुबई रवाना हो रहे हैं 23 फरवरी के मैच के लिए।
*इस दौरान पाक टीम के खिलाड़ी नजर आए काफी ज्यादा उदास, सभी का उत्साह था गायब।
*कीवी टीम के खिलाफ मिली हार की मायूसी दिख रही थी खिलाड़ियों के चेहरे पर, सब थे चुप।
ये वीडियो सामने आया है Pakistan टीम का
हार के बाद क्या बोले थे Salman Ali Agha?
टीम इंडिया का फोकस साल 2017 का बदला लेने पर होगा
अब तक हुए ICC टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने ज्यादातर बार पाक टीम को हार का स्वाद चखाया है, लेकिन साल 2017 में उल्टा हो गया था। जहां चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल मैच टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच हुआ था, जहां इस खिताबी जंग को पाक टीम ने अपने नाम किया था। ऐसे अब भारतीय टीम 2017 का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जिसके बाद देखना अहम होगा की जीत किस की होती है। टीम इंडिया पहला मैच जीतकर उत्साह से लबरेज हैं, पाक टीम हार के साथ दुबई पहुंची है।