एशिया कप होस्ट करने वाली पाकिस्तान टीम का हुआ बुरा हाल, बार-बार 2 देशों के लगाने पड़ रहे हैं चक्कर - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप होस्ट करने वाली पाकिस्तान टीम का हुआ बुरा हाल, बार-बार 2 देशों के लगाने पड़ रहे हैं चक्कर

एशिया कप 2023 के मुकाबले पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जा रहे हैं।

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

इस समय एक खिताब के लिए एशिया की टॉप टीमें एक-दूसरे से कड़ी टक्कर ले रही हैं, वहीं इस बार का टूर्नामेंट पाकिस्तान होस्ट कर रहा है। लेकिन BCCI ने पहले ही टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था, जिसके कारण एशिया कप 2023 देशों में खेल जा रहा है और इससे पाक टीम काफी परेशान होती नजर आ रही है।

 पाकिस्तान टीम का कैसा रहा है अभी तक प्रदर्शन?

एशिया कप 2023 में पाक टीम ने अभी तक 2 मैच खेले हैं, जहां पहले मैच में पाक टीम ने नेपाल को मात दी थी। वहीं अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान का सामना टीम इंडिया से हुआ था, जहां बारिश के कारण इस मैच को रद्द करना पड़ा था और दोनों ही टीमों को फिर 1-1 अंक दे दिए  गए थे।

 पाकिस्तान टीम का बुरा हाल कर दिया BCCI के एक फैसले ने

*एशिया कप 2023 के मुकाबले पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जा रहे हैं।
*इस कारण कप होस्ट करने वाली पाक टीम है काफी ज्यादा परेशान।
*बार-बार पाकिस्तान टीम को खुद के देश और लंका के लगाने पड़ रहे हैं चक्कर।
*वहीं एशिया कप 2023 का फाइनल श्रीलंका में ही खेला जाएगा।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आया है पाकिस्तान टीम का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

टीम इंडिया और नेपाल के बीच जारी है मैच

दूसरी ओर आज एशिया कप 2023 में टीम इंडिया अपना दूसरा मैच खेल रही है, रोहित की सेना के सामने नेपाल टीम की चुनौती है। दूसरी ओर इस मैच में नेपाल टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है, साथ ही टीम ने दमदार आगाज किया है। जहां नेपाल टीम ने खबर लिखे जाने तक 100 रन बना लिए हैं। वहीं आज के मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने शुरूआत में ही 3 कैच छोड़ दिए थे, जहां ये कैच विराट, अय्यर और ईशान किशन ने छोड़ थे। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इन खिलाड़ियों को काफी ज्यादा ही Troll किया जा रहा है।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों से छूटे 3 कैच

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?