ODI World Cup 2023, Match 2, PAK v NED: खिलाड़ियों के रिकॉर्ड और आगामी उपलब्धियों पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023, Match 2, PAK v NED: खिलाड़ियों के रिकॉर्ड और आगामी उपलब्धियों पर डालिए एक नजर

पाकिस्तान और नीदरलैंड वनडे क्रिकेट में छह बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं।

Pakistan vs Netherlands. (Image Source: Twitter/X)
Pakistan vs Netherlands. (Image Source: Twitter/X)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच 6 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

आपको बता दें, पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने दोनों अभ्यास मैच गंवा दिए, लेकिन डच टीम के खिलाफ बाबर आजम की टीम का शानदार रिकॉर्ड है और वे 6 अक्टूबर को हैदराबाद में जीत के साथ अपने वर्ल्ड कप 2023 अभियान की शुरुआत करना चाहेंगे।

इस पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मुकाबले से पहले खिलाड़ियों द्वारा इस मैच हासिल की जाने वाली संभावित उपलब्धियां पर एक नजर डालिए।

यहां पढ़िए: Word Cup 2023: PAK vs NED Weather Report: पाकिस्तान-नीदरलैंड मैच के दौरान कैसा रहेगा हैदराबाद का मौसम, जानें यहां

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

पाकिस्तान और नीदरलैंड वनडे क्रिकेट में छह बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं और मेन इन ग्रीन सभी छह मैचों में जीत के साथ डच टीम पर हावी रहे हैं।

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मैच नंबर 2 से पहले कुछ महत्वपूर्ण आकंड़ो पर डालिए एक नजर:

12-बाबर आजम (488) को वनडे क्रिकेट में 500 चौके तक पहुंचने के लिए अब केवल 12 और चौकों की जरूरत है।

4 – बाबर आजम (46) को वनडे क्रिकेट में 50 कैच पूरे करने के लिए चार और कैच चाहिए है।

103 – फखर जमान (4897) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5000 रनों का आंकड़ा छूने के लिए अब केवल 103 रनों की जरूरत है।

24 – इमाम-उल-हक (2976) को वनडे क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने के लिए 24 रनों की आवश्यकता है।

87 – मोहम्मद रिजवान (5913) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने से केवल 87 रन दूर हैं।

3 – मोहम्मद रिजवान (97) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्कों तक पहुंचने के लिए अब केवल तीन छक्के चाहिए हैं।

8 – वेस्ले बर्रेसी (1992) को खेल ले सभी प्रारूपों में 2000 रनों तक पहुंचने के लिए केवल 8 रनों की जरूरत है।

3 – विक्रमजीत सिंह (97) को वनडे क्रिकेट में 100 चौके पूरे करने के लिए अब केवल 3 और चौकों की जरूरत है।

2 – बास डी लीडे (48) वनडे क्रिकेट में 50 चौके पूरे करने से दो चौके दूर हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?