ऋषभ पंत का ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ तूफानी शतक, इस मामले में धोनी को छोड़ दिया पीछे - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋषभ पंत का ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ तूफानी शतक, इस मामले में धोनी को छोड़ दिया पीछे

Rishabh Pant
Rishabh Pant , image source: BCCI Twitter account

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में दूसरे दिन अपनी पारी से तहलका मचा दिया। ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपना दूसरा टेस्ट शतक ठोका। साल 2018 में पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल के मैदान में 114 रनों की पारी खेली थी।

वहीं पंत ने सिडनी ग्राउंड में शतक लगाते ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। पंत की पारी के दम पर टीम इंडिया एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि टीम इंडिया 600 रनों का आंकड़ा छूना चाहेगी ताकि मैच में पूरी तरह से अपना दबदबा बनाया जा सके।

ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ा पीछे

जानकर हैरानी होगी कि ऋषभ पंत इंग्लैंड की धरती और ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ बन गए हैं।

इससे पहले कोई भी विकेटकीपर बल्लेबाज़ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियां की सरज़मी पर शतक नहीं ठोक पाया था। महेंद्र सिंह धोनी भी यह कारनामा अपने लंबे क्रिकेट करियर में नहीं कर पाए थे। जिन्हें पंत ने अब पीछे छोड़ दिया है।

डेब्यू टेस्ट की पहली गेंद पर छक्का मारने वाले इकलौते बल्लेबाज़

साल 2018 में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ डेब्यू करने वाले ऋषभ पंत ने अपने पहले मैच की पहली पारी की पहली गेंद पर इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद की गेंद पर लॉग ऑन पर छक्का मारा था।

यह पंत के करियर की पहली टेस्ट गेंद थी। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की पहली गेंद पर छक्का मारकर भी इतिहास रच दिया था।

close whatsapp