हम खिलाड़ी है रोबोट नहीं: पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ टी-20 में ऑस्ट्रेलिया टीम के प्रदर्शन को लेकर दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

हम खिलाड़ी है रोबोट नहीं: पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ टी-20 में ऑस्ट्रेलिया टीम के प्रदर्शन को लेकर दिया बड़ा बयान

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है।

Pat Cummins. (Image Source: Getty Images)
Pat Cummins. (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया इस समय भारत के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेल रहा है। अभी तक ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन इस टी-20 सीरीज में काफी खराब रहा है। बता दें, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया था और यह शानदार ट्रॉफी अपने नाम की थी।

फाइनल मुकाबले के बाद इस समय ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेल रहा है इसके पहले दो मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसी को लेकर पैट कमिंस ने अपना पक्ष रखा है। पैट कमिंस के मुताबिक खिलाड़ी रोबोट नहीं है और उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में काफी मेहनत करके जीत दर्ज की थी।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पैट कमिंस ने कहा कि, ‘खिलाड़ी इंसान ही है रोबोट नहीं है। उन्होंने वर्ल्ड कप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और उसके दो दिन के बाद ही यह टी-20 सीरीज शुरू हो गई। मुझे नहीं लगता कि इस चीज को लेकर ऑस्ट्रेलिया टीम की आलोचना की जानी चाहिए।

अभी भी तीन टी-20 मैच बचे हैं और ऑस्ट्रेलिया इस दौरे में काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। कुछ युवा खिलाड़ियों को भी इस दौरे में मौका मिलेगा और वो अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।’

डेविड वार्नर को लेकर भी पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान

डेविड वार्नर को लेकर पैट कमिंस ने कहा कि, ‘आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में डेविड ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और विरोधी टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।’

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। फिलहाल इस सीरीज में भारतीय टीम ने अपनी पकड़ पूरी तरह से बनाई हुई है। अगर मेजबान इस मैच को अपने नाम कर लेता है तो सीरीज को भी वो जीत लेगा। देखना यह है कि इस मैच को कौनसी टीम अपने नाम करती है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?