सैम करन की घातक नो बॉल से बाल-बाल बचें फाफ डु प्लेसिस, वरना.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

सैम करन की घातक नो बॉल से बाल-बाल बचें फाफ डु प्लेसिस, वरना….

इस जबरदस्त मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Faf Du Plessis (Pic Source-Twitter)
Faf Du Plessis (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 27वां मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच में खेला जा रहा है। इस जबरदस्त मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

RCB ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 174 रन बनाए। बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से फाफ डु प्लेसिस ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 84 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने पंजाब किंग्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।

हालांकि पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने एक काफी ऊंची नो बॉल फेंकी जो फाफ के हेलमेट में लगने से बाल-बाल बची। अगर सही समय पर फाफ अपना सिर ना झुकाते तो यह गेंद सीधे उनके हेलमेट पर जा लगती और उसके बाद उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता था।

यह सब हुआ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पारी के 16वें ओवर में। इस ओवर की पहली गेंद पर सैम करन ने यह काफी ऊंची नो बॉल फेंकी जिसपर फाफ डु प्लेसिस बाल-बाल बचें। हालांकि इसके बाद पंजाब टीम के इस मैच के कप्तान तुरंत उनके पास आए और फाफ ने माफी भी मांगी।

पंजाब किंग्स को यह मैच जीतने के लिए 175 रनों की जरूरत

फाफ डु प्लेसिस के अलावा अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 45 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए। हालांकि इन दोनों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। दिनेश कार्तिक ने 7 रन का योगदान दिया जबकि महिपाल लोमरोर ने 7* रन बनाए।

पंजाब किंग्स की ओर से हरप्रीत बरार ने 3 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट झटके जबकि अर्शदीप सिंह और नाथन एलिस ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। पंजाब टीम को यह मैच जीतने के लिए 175 रनों की जरूरत है।

close whatsapp