पाकिस्तान के T20 World Cup से बाहर होने के बाद PCB का बड़ा एक्शन, खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट होगा रिव्यू, सैलरी में कटौती.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान के T20 World Cup से बाहर होने के बाद PCB का बड़ा एक्शन, खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट होगा रिव्यू, सैलरी में कटौती….

PCB खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट का रिव्यू कर सैलरी में कटौती कर सकता है। 

Pakistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)
Pakistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान को टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के शुरुआती दो मैचों में आयरलैंड और भारत के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने कनाडा को 7 विकेट से मात देकर पहली जीत दर्ज की थी। लेकिन ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेले बिना ही पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। फ्लोरिडा में अमेरिका और आयरलैंड के बीच का मैच रद्द हुआ, और फिर यूएसए 5 अंकों के साथ सुपर-8 में पहुंच गई है।

पाकिस्तान टूर्नामेंट में अपना आखिरी मुकाबला 16 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलने वाली है, जिसके बाद टीम वापस स्वदेश लौट जाएगी। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बड़ा फैसला ले सकता है। बोर्ड खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट का रिव्यू कर सैलरी में कटौती कर सकता है।

PCB अध्यक्ष यह फैसला पड़ सकता है खिलाड़ियों पर भारी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने बताया है कि कुछ अधिकारियों और पूर्व खिलाड़ियों ने बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का रिव्यू करने की सलाह दी है। सूत्र ने पीटीआई पर बात करते हुए बताया, ‘यदि अध्यक्ष (मोहसिन नकवी) टीम के हालिया खराब प्रदर्शन पर फैसला करते हैं तो सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का रिव्यू किया जा सकता है और खिलाड़ियों के वेतन और फीस में कटौती हो सकती है। अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं है लेकिन हां, इस पर बोर्ड के  अध्यक्ष के साथ चर्चा हुई है।’ 

आपको बता दें पिछले साल जका अशरफ ने खिलाड़ियों की सैलरी में वृद्धि की घोषणा की थी। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 शुरू होने से पहले मोहसिन नकवी ने ऐलान किया था कि अगर पाकिस्तान खिताब जीतता है। तो हर एक खिलाड़ियों को  USD 100,000 ईनाम के तौर पर मिलेगा।

Two-NOC पॉलिसी नियम लागू करेगा बोर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड साथ ही टी20 लीगों के लिए अपनी Two-NOC पॉलिसी को लागू करेगा। बोर्ड के आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘अन्य खिलाड़ियों को भी साफ तौर पर बताया दिया गया है कि two-NOC नियम सेंट्रल और घरेलू कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों पर लागू होते हैं और बोर्ड किसी भी खिलाड़ी के एनओसी अनुरोध को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।’ 

close whatsapp