IPL 2024: फिल साल्ट ने विकेटकीपिंग में दिखाया अपना जौहर, हवा में उड़कर पकड़ा सीजन का अविश्वसनीय कैच - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: फिल साल्ट ने विकेटकीपिंग में दिखाया अपना जौहर, हवा में उड़कर पकड़ा सीजन का अविश्वसनीय कैच

इस महत्वपूर्ण मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

KKR vs LSG (Pic Source-X)
KKR vs LSG (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

उनका यह फैसला अभी तक काफी सही साबित हुआ है और लखनऊ टीम इस समय काफी मुश्किल स्थिति में है। इस मैच में लखनऊ के अनुभवी ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 5 गेंदों में 2 चौकों की मदद से सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। मार्कस स्टोइनिस का विकेट वरुण चक्रवर्ती ने लिया लेकिन इसका पूरा श्रेय विकेटकीपर फिल साल्ट को जाता है, जिन्होंने हवा में उड़ कर इस कैच को लपका।

लखनऊ टीम की पारी का 12वां ओवर लेकर आए वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर मार्कस स्टोइनिस बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेती हुई विकेटकीपर की ओर हवा में गई। फिल साल्ट गेंद को काफी अच्छी तरह से देख रहे थे और उन्होंने हवा में छलांग लगाते हुए कैच को पकड़ा।

यहां देखें वीडियो

कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 सीजन में 4 मैच खेले हैं, जिसमें से तीन में उन्होंने जीत दर्ज की है, जबकि एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2024 की अंकतालिका में टीम दूसरे पायदान पर है। वहीं उन्हें अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, लखनऊ के खिलाफ खेले जा रहे हैं मैच में कोलकाता अपने घर में जीत जरूर दर्ज करना चाहेगा।

लखनऊ की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीजन में 5 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि दो में उन्हें हार झेलनी पड़ी। आईपीएल 2024 की अंकतालिका में लखनऊ सुपर जायंट्स चौथे पायदान पर है। लखनऊ भी अपने पिछले मैच में जीत दर्ज करने में नाकाम रहा था और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उसे हार मिली थी।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?