क्या आप जानते हैं उन 12 इंडियन कप्तानों के नाम जिन्होंने पहले ही IPL सीजन में अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया?
आईपीएल 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। प्लेऑफ से दो टीमें IPL 2024 के प्लेऑफ (IPL Playoffs) के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।
अद्यतन - मई 15, 2024 3:44 अपराह्न

IPL 2024 Playoffs: आईपीएल 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। प्लेऑफ से दो टीमें IPL 2024 के प्लेऑफ (IPL Playoffs) के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। इसी बीच आज हम उन भारतीय खिलाड़ियों पर नजर डालने जा रहे हैं जिन्होंने बतौर कप्तान अपने डेब्यू के पहले ही सीजन में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया है।
1. एसएस धोनी

एमएस धोनी आईपीएल 2008 के पहले सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान थे। उन्होंने अपने नेतृत्व में टीम को पहले सीजन में प्लेऑफ तक पहुंचाया था।
2. वीरेंद्र सहवाग
![]()
टीम इंडिया के पूर्व ताबड़तोड़ सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल 2008 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी। सहवाग ने अपने पहले सीजन में ही टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था।
3. युवराज सिंह

धोनी और सहवाग की तरह कप्तान युवराज सिंह की अगुवाई में पंजाब किंग्स की टीम पहले साल प्लेऑफ में पहुंची थी।
4. अनिल कुंबले

आईपीएल 2009 में अनिल कुंबले के नेतृत्व में RCB प्लेऑफ तक पहुंचने में कामयाब रही थी।
5. हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने साल 2012 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व किया था। उन्होंने कप्तान के रूप में अपनी पहले सीजन में मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचाया था।
6. रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान, रोहित शर्मा ने कप्तान के रूप में अपने पहले ही सीजन में टीम को प्लेऑफ में पहुँचाया और मुंबई को अपना पहला आईपीएल खिताब भी दिलाया था।
7. सुरेश रैना

सुरेश रैना ने 2016 में गुजरात लायंस की कप्तानी की और कप्तान के रूप में अपने पहले सीजन में लायंस को प्लेऑफ में पहुंचाया था।
8. अजिंक्य रहाणे

2018 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की जिम्मेदारी नए कप्तान अजिंक्य रहाणे के कंधों पर थी, जिन्होंने टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था।
9. दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने साल 2018 में KKR की कप्तानी की थी और कप्तान के रूप में अपने पहले सीजन में उन्होंने KKR को प्लेऑफ में एंट्री दिलाई थी।
10. श्रेयस अय्यर

2019 में दिल्ली कैपिटल्स टीम का नेतृत्व श्रेयस अय्यर ने किया था। पहली बार दिल्ली की कप्तानी कर रहे श्रेयस ने टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था।
11. ऋषभ पंत

2021 में दिल्ली की कप्तानी ऋषभ पंत के कंधों पर आई, जिन्होंने अपने पहले सीजन में दिल्ली को प्लेऑफ तक पहुंचाया था।
12. हार्दिक पांडया

2022 में गुजरात टाइटंस टीम ने हार्दिक पांडया को अपनी टीम का कप्तान बनाया और पहले साल में उन्होंने गुजरात को प्लेऑफ सहित आईपीएल ट्रॉफी भी दिलाई।