अचानक टीम इंडिया में साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले नए सदस्य की हुई एंट्री - क्रिकट्रैकर हिंदी

अचानक टीम इंडिया में साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले नए सदस्य की हुई एंट्री

कमलेश जैन ने टीम इंडिया के फिजियो के रूप में नितिन पटेल की जगह ली है।

Indian cricket team. (Photo source: Twitter/BCCI)
Indian cricket team. (Photo source: Twitter/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के पूर्व सहयोगी स्टाफ सदस्य कमलेश जैन को भारतीय क्रिकेट टीम का फिजियो नियुक्त किया गया है। कमलेश जैन ने टीम इंडिया के फिजियो के रूप में नितिन पटेल की जगह ली है।

आपको बता दें, नितिन पटेल को बेंगलुरु में स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में स्थानांतरित कर दिया गया है। कमलेश जैन केकेआर (KKR) के साथ पिछले 10 सालों से काम कर रहे थे। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले 6 जून को नई दिल्ली में भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ गए हैं।

कमलेश जैन फिजियो के रूप में टीम इंडिया में हुए शामिल

इस बीच, केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने कथित तौर पर अरुण जेटली स्टेडियम में करीब तीन घंटे तक अभ्यास किया। क्रिकबज के अनुसार, बीसीसीआई (BCCI) के सूत्रों ने  भारत के फिजियो के रूप में कमलेश जैन की नियुक्ति की पुष्टि उनके दिल्ली में टीम में शामिल होने के बाद की।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मैच 9 जून को दिल्ली में खेला जाएगा, जिसके बाद दोनों टीमें 19 जून को बेंगलुरु में सीरीज का अंतिम मैच खेलने से पहले कटक (12 जून), विजाग (14 जून) और राजकोट (17 जून) की यात्रा करेंगी।

आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कथित तौर पर टेस्ट टीम के साथ 16 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना नहीं होंगे। वह दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का अवलोकन करेंगे, और फिर केएल राहुल, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर के साथ इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। ये तीनो खिलाड़ी आगामी टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में हिस्सा लेंगे। हालांकि, टीम इंडिया का सहयोगी स्टाफ 16 जून को टेस्ट टीम के इंग्लैंड के लिए रवाना होगा, जबकि एनसीए का कोचिंग स्टाफ दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए राहुल द्रविड़ की मदद करेगा।

close whatsapp