1992 से 2023 तक देखें भारत की वनडे वर्ल्ड कप की जर्सी - 9 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

1992 से 2023 तक देखें भारत की वनडे वर्ल्ड कप की जर्सी

आज हम आपको बताते हैं भारतीय टीम की 1992 से लेकर 2023 तक वनडे वर्ल्ड कप की जर्सी के बारे में।

4- 2003

2003 World Cup
2003 World Cup. (Photo by Michael Steele/Getty Images)

यह टूर्नामेंट का आठवां संस्करण था। इस बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, केन्या और जिंबॉब्वे ने की थी। इस बार भी ऑस्ट्रेलिया टीम ने वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था।

इस सीजन में सभी टीमों की जर्सी में काफी बदलाव देखने को मिला था। भारतीय टीम की जर्सी की बात की जाए तो यह सभी क्रिकेट फैंस के लिए एक इमोशन है। अगर देखा जाए तो आज भी कई लोगों को यह जर्सी काफी अच्छी तरह से याद है और कई लोगों का मानना है कि यह अभी तक की भारतीय टीम की सबसे शानदार जर्सी है।

इस सीजन में भारतीय टीम की जर्सी लाइट ब्लू रंग की थी और कंधे में काले रंग के Patches थे। कंधे के एक तरफ से जर्सी के नीचे तरफ तक त्रिकोणीय रंग से रंगा हुआ था। इस जर्सी में भी सहारा का लोगो था।

Previous
Page 4 / 9
Next

close whatsapp