‘जुलाई में सिर्फ 8 दिन खेला…..’- रोहित-कोहली को आराम देने पर बुरी तरह भड़के आकाश चोपड़ा
भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी।
अद्यतन - Jul 30, 2023 2:00 pm

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 5 अक्टूबर से भारत में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया एशिया कप 2023 का हिस्सा भी बनेगी। भारत इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रहा है और पहले दोनों वनडे मैचों में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दूसरे वनडे मैच में भारत को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। विराट कोहली पहले वनडे मैच में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरने वाले थे।
वहीं दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों को ही आराम दे दिया गया। दूसरे वनडे में रोहित शर्मा और कोहली को आराम देना कई दिग्गज खिलाड़ियों और फैंस को रास नहीं आ रहा है। अब इसे लेकर क्रिकेट कमेंटटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है।
भारत की रणनीति को लेकर आकाश चोपड़ा ने कही यह बात
आकाश चोपड़ा इस वक्त रोहित शर्मा और विराट कोहली को बाहर रखने की रणनीति पर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं। आकाश चोपड़ा का मानना है कि टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हल्के हाथों में लिया है, क्योंकि वेस्टइंडीज पहले वनडे में ठीक से बल्लेबाजी नहीं कर पाई थी। इसलिए भारत ने दूसरे वनडे में मुख्य खिलाड़ियों नहीं खिलाया।
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘अगर यही कारण होता तो आप भी एक मैच में आउट हो सकते थे कि आपकी टीम 150 रन पर आउट हो जाती जैसे आपने अभी 181 रन बनाए। तो क्या वेस्टइंडीज को शाई होप को आराम करने के लिए कहना चाहिए? क्योंकि यह भारतीय टीम बहुत कमजोर है? मेरी राय में वास्तव में कोई कटौती नहीं हैं क्योंकि वर्ल्ड कप दूर नहीं है।’
यह भी पढ़े- विराट के लिए एक क्यूट फैन लेकर पहुंची थी खास गिफ्ट, कोहली ने भी इस फैन का दिल जीत लिया
आपने जुलाई में सिर्फ 8 दिन खेला है- आकाश चोपड़ा
आकाश चोपड़ा ने आगे इस बात पर भी जोर दिया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को रेस्ट देने का कोई मतलब नहीं बनता है। आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, ‘दूसरा पॉइंट यह हो सकता है कि खिलाड़ियों को आराम की जरूरत हैं बहुत सारा क्रिकेट हो रहा है। और वर्कलोड मैनेजमेंट की आवश्यकता है।’
‘सच्चाई यह है कि जून में एक मैच (WTC फाइनल), जुलाई में दो मैच सात दिनों तक चले और एक वनडे मैच हुआ। तो आपने जुलाई में कुल मिलाकर 8 दिन क्रिकेट खेला।’ वहीं आकाश चोपड़ा का यह भी कहना है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारत के पास एशिया कप तक कोई भी वनडे मैच नहीं हैं, ऐसे में तो वर्कलोड और भी कम होने वाला है।