पहली हार के कारण काफी उदास हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी, नहीं कर रहे एक-दूसरे से बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

पहली हार के कारण काफी उदास हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी, नहीं कर रहे एक-दूसरे से बात

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर नया वीडियो किया गया पोस्ट।

(Pic Source-Instagram)
(Pic Source-Instagram)

टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में दमदार प्रदर्शन किया था, लेकिन फिर इंग्लिश टीम ने तीसरे और चौथे दिन खेल पलट दिया। जिसका नतीजा ये रहा कि भारतीय टीम पहला टेस्ट मैच हार गई, वहीं इस मैच को हराने के बाद टीम के खिलाड़ी काफी उदास हैं। जिसका नजारा एक वीडियो में देखने को मिला है, जो खुद BCCI ने पोस्ट किया है सोशल मीडिया पर

कई बदलावों के साथ उतरेगी टीम इंडिया

जी हां, पहले टेस्ट मैच के बाद टीम इंडिया में काफी चीजें बदल गई है, जडेजा और केएल राहुल दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। साथ ही विराट अभी भी टीम के साथ नहीं जुड़े हैं, ऐसे में टीम में नए नामों की एंट्री हो सकती है। साथ ही जानकारों की माने तो इस बार रजत पाटीदार और सरफराज खान अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। दूसरी ओर अय्यर और गिल लंबे समय से फ्लॉप हो रहे हैं, ऐसे में किसी एक का टीम से पत्ता कट सकता है। वैसे ये दूसरा टेस्ट मैट 2 फरवरी से खेला जाएगा, फिलहाल 5 मैचों की सीरीज में इंग्लिश टीम 1-0 से आगे चल रही है और दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में भी कुछ बदलाव होने तय माने जा रहे हैं।

टीम इंडिया काफी ज्यादा गम में नजर आ रही है

*टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर नया वीडियो किया गया पोस्ट।
*ये वीडियो टीम के फ्लाइट से हैदराबाज से Vizag जाने का है ।
*इस दौरान काफी ज्यादा उदास नजर आए टीम के सभी खिलाड़ी।
*सब दिखे काफी शांत, नहीं की एक-दूसरे के साथ किसी तरह की मस्ती।

सोशल मीडिया पर सामने आया टीम इंडिया का ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

फ्लाइट से खिलाड़ियों ने लगाई थी इंस्टा स्टोरी

KS, Siraj And Kuldeep (Image Credit- Instagram)
KS, Siraj And Kuldeep (Image Credit- Instagram)

कुछ नए नाम जुड़े हैं भारतीय टीम के साथ दूसरे टेस्ट के लिए

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, अवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?