IPL 2025: LSG के खिलाफ MI की प्लेइंग XI में हुआ बड़ा बदलाव, रोहित शर्मा हुए बाहर, यहां जाने क्या है पूरा मामला
इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
अद्यतन - अप्रैल 4, 2025 10:23 अपराह्न

इस समय लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। जहां एक तरफ मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन किया है, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी अभी तक खराब क्रिकेट खेला है।
इस मैच में दोनों ही टीमों की प्लेइंग XI में बड़े बदलाव किए गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में घातक तेज गेंदबाज आकाश दीप की वापसी हुई है। चोटिल होने की वजह से आकाश दीप शुरुआती मैच में भाग नहीं ले पाए थे। हालांकि, अब वह टीम में शामिल हो चुके हैं और मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी उन्हें खेलते हुए देखा जा सकता है।
दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव हुआ है। अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। अभ्यास के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई थी और इसी वजह से वह लखनऊ के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं। रोहित शर्मा की जगह युवा खिलाड़ी राज बावा की टीम में एंट्री हुई है।
लखनऊ टीम के कप्तान ऋषभ पंत अभी तक इस सीजन में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। हालांकि, मुंबई के खिलाफ खेले जा रहे मैच में उन्हें शानदार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।
यह रही मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI:
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI:
एडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, डिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप, आवेश खान
मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI:
विल जैक्स, रयान रिकलटन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सैंट्नर, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, विग्नेश पु्थुर ,ट्रेंट बोल्ट