IPL 2022 सीजन में दिखा विश्व क्रिकेट के बेस्ट फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी का जादू और CSK ने मुंबई इंडियंस को दी 3 विकेट से मात - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 सीजन में दिखा विश्व क्रिकेट के बेस्ट फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी का जादू और CSK ने मुंबई इंडियंस को दी 3 विकेट से मात

महेंद्र सिंह धोनी ने 13 गेंदों में 28 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

MS Dhoni. (Photo Source: Twitter/ IPL)
MS Dhoni. (Photo Source: Twitter/ IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 33वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच में मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसके बाद वह 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाने में सफल हुए। वहीं CSK की टीम ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर यह लक्ष्य हासिल किया जिसमें धोनी के चौके ने टीम को जीत दिलाई।

शुरूआत में गंवाए अहम विकेट तिलक वर्मा ने खेली महत्वपूर्ण पारी

चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान रवींद्र जडेजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद मुंबई इंडियंस की तरफ से इस मुकाबले में बेहद ही खराब शुरुआत देखने को मिली। टीम के कप्तान रोहित शर्मा और इशान किशन बिना खाता खोले पहले ओवर में आउट हो गए जिसमें मुकेश चौधरी ने दोनों को पवेलियन भेजने का काम किया। वहीं पारी के तीसरे ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस भी 4 रन बनाकर मुकेश की गेंद पर आउट हो गए। जिसके चलते मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले 6 ओवर में अपने 3 अहम विकेट गंवा दिए थे।

वहीं सूर्यकुमार यादव भी अच्छी शुरुआत के बाद 32 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। जिसके बाद एक छोर से तिलक वर्मा ने पारी को संभालते हुए 51 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें उन्हें ऋतिक शौकीन 25 और जयदेव उनादकट नाबाद 19 रन का अच्छा साथ मिला। जिसके चलते मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाने में सफल रही। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से गेंदबाजी में मुकेश चौधरी ने 3 जबकि ड्वेन ब्रावो ने 2 विकेट हासिल किए।

रायडू की पारी के बाद धोनी का दिखा पुराना रूप और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर खत्म किया मैच

156 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत भी बेहद खराब रही जिसमें टीम का पहला विकेट पारी की पहली गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ के रूप में गिर गया। जिसके बाद टीम को दूसरा झटका 16 के स्कोर पर मिचल सेंटनर के रूप में लगा यहां से रोबिन उथप्पा और अंबाती रायडू ने टीम को संभालते हुए स्कोर को 66 तक लेकर गए। जिसके बाद उथप्पा जहां 30 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए वहीं शिवम दुबे भी बल्ले से कुछ नहीं खास कर सके और 13 रन ही बना सके।

जिसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने से चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच में अचानक दबाव में आते हुए दिखाई दी जिसके बाद टीम को आखिरी ओवर में उन्हें जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी और पिच पर धोनी थे, जिन्होंने दिखाया कि अभी भी वह बाकी सभी से कहीं आगे हैं और बेस्ट फिनिशर हैं, जिसमें जयदेव उनादकट के इस ओवर में उन्होंने 1 छक्का और 2 चौके के साथ टीम को 3 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। धोनी ने मैच में 13 गेंदों में 28 रनों की अहम पारी खेली।

यहां पर देखिए CSK की जीत के बाद सोशल मीडिया पर आई क्या प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/ladywithflaws/status/1517200856893992960?s=20&t=6fJAvVzHNH1FdvxnMU58NA

https://twitter.com/ladywithflaws/status/1517200856893992960?s=20&t=6fJAvVzHNH1FdvxnMU58NA

https://twitter.com/KP24/status/1517200666946523136

close whatsapp