प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ही भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका को दी मात, पीएम ने पूरी टीम को दी शुभकामनाएं - क्रिकट्रैकर हिंदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ही भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका को दी मात, पीएम ने पूरी टीम को दी शुभकामनाएं

भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद सिराज ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए।

Narendra Modi and Team India (Pic Source-Twitter)
Narendra Modi and Team India (Pic Source-Twitter)

एशिया कप 2023 का फाइनल 17 सितंबर को खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से मात दी। यही नहीं भारतीय टीम ने इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को आठवीं बार अपने नाम किया। बता दें, भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद सिराज ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए।

मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका टीम के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। श्रीलंका टीम के किसी भी खिलाड़ी के उनके सामने एक ना चली। मोहम्मद सिराज के अलावा भारतीय टीम की ओर से हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट अपने नाम किए और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट हासिल किया। इसी के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को उनकी जीत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर कहा कि, ‘बहुत अच्छे टीम इंडिया। आपने काफी अच्छी तरह से खेला और आपको एशिया कप 2023 को जीतने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। हमारे खिलाड़ियों ने इस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।’

भारत ने आठवीं बार एशिया कप 2023 की ट्रॉफी को अपने नाम किया

बता दें, एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका टीम ने काफी खराब बल्लेबाजी की और 50 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका टीम की ओर से सिर्फ दो ही खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा पार कर पाए। भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ मिले लक्ष्य को 10 विकेट रहते जीत लिया। इस पूरे टूर्नामेंट में भारत सिर्फ बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 4 में हारा था।

अब भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रही है जिसकी शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। यह टूर्नामेंट भारत में ही खेला जाएगा। भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। एशिया कप 2023 को तो भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है अब वनडे वर्ल्ड कप की इस शानदार ट्रॉफी को भी वो जीतना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?